फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against Etah MP's sons and associates

Kanpur News: एटा सांसद के बेटों सहित साथियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज

Sat, 05 Oct 2024 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Report filed against Etah MP's sons and associates
मारपीट मामले में छह दिन पहले सांसद के बेटे ने साथी के साथ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। मारपीट की घटना में एटा सांसद के दो बेटों सहित उनके साथियों के खिलाफ भी पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। छह दिन पहले सांसद के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी शाला निवासी आशीष यादव ने तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की दोपहर 12 बजे वह गली के बाहर खड़ा था। इस दौरान एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर मारने का विरोध करने पर बाइक सवार अभय कुशवाहा निवासी बगिया अड्डा गाली-गलौज व धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद तीन बाइकों पर सवार होकर एटा सांसद देवेश शाक्य के बेटे आर्यन शाक्य व नवन शाक्य, अभय कुशवाहा, कार्तिक शाक्य व इनके तीन साथी आए और पीटकर घायल कर दिया। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय ने उसी दिन हम लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, पहले पक्ष की रिपोर्ट पर दो लोगों को गिरफ्तार करके कार्रवाई की गई थी। दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed