फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against eight people including nephew of history sheeter for breaking into house and assaulting him

Kanpur News: घर में घुसकर मारपीट करने में हिस्ट्रीशीटर के भतीजे समेत आठ पर रिपोर्ट

Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Report filed against eight people including nephew of history sheeter for breaking into house and assaulting him
कानपुर। रायपुरवा थानाक्षेत्र के तेजाब मिल कैंपस में शुक्रवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर के भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर दंपती से मारपीट की। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष से भी तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



तेजाब मिल कैंपस में रहने वाले सचिन निगम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार देर रात हिस्ट्रीशीटर मनोहर शुक्ला का भतीजा कृष्णा शुक्ला अपने साथी शशांक शुक्ला, विशाल गुप्ता, महिला और उसके पति के साथ घर के नीचे शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे। विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रायपुरवा इंस्पेक्टर विजय कुमार सरोज ने बताया कि कृष्णा समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से महिला ने भी सचिन गुप्ता, धर्मेंद्र भट्ट, ओम साहू पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शनिवार देर रात वह बर्थडे पार्टी से लौट कर आई थी तभी आरोपियों ने घर में घुसकर अश्लील कमेंट करते हुए हाथ पकड़ा और जमकर अभद्रता की। उनके चरित्र पर सवाल उठाए। इससे आहत होकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ वीडियो बनाने के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में कृष्णा शुक्ला समेत पांच आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed