फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Report filed against 211 people including former chairman in the ruckus of Tiranga Yatra in Hardoi

हरदोई तिरंगा यात्रा विवाद: बवाल में पूर्व चेयरमैन समेत 211 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, पीएसी और पुलिस तैनात

Thu, 11 Aug 2022 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Aug 2022 05:53 PM IST
सार

बुधवार को पाली कस्बे के मोहल्ला इमामचौक में बवाल हुआ था। इसमें समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा पथराव और फायरिंग का मामला सामने आया। इस दौरान तमंचा लहराकर किशोरी से छेड़छाड़ भी की गई। मामले में पूर्व चेयरमैन समेत 11 नामजद और 200 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Report filed against 211 people including former chairman in the ruckus of Tiranga Yatra in Hardoi
पीड़ित परिवार से जानकारी करते डीएम अविनाश कुमार व एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली कस्बे में बुधवार रात एक समुदाय के लोगों ने एक घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। इससे माहौल बिगड़ गया और दो समुदायों के बीच पथराव व फायरिंग हुई। इसमें दो पुलिस कर्मियों समेत कई लोग चुटहिल हो गए। सूचना मिलते ही रात में ही पहुंचे अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया। मामले में एक समुदाय विशेष के पूर्व चेयरमैन समेत 11 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

मोहल्ला इमामचौक निवासी एक महिला के पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बुधवार को कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इसमें उनका बेटा भी शामिल हुआ था। इसके विरोध में देर शाम एक विशेष समुदाय के 100 से अधिक लोग असलहों, डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। उन लोगों ने बेटी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह बेटी को बचाने लगा, तो मुन्ना नाम के व्यक्ति ने उस पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देकर घर में उत्पात मचाया।

विज्ञापन

आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर फरार हो गए थे। उसने थाने जाकर इसकी तहरीर दी। तो वापस लौटने पर समुदाय विशेष की महिलाओं से उसकी झड़प हो गई। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसमें पथराव व फायरिंग होने लगी। बवाल की सूचना पर डीएम अविनाश कुमार, एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह व एसडीएम सवायजपुर समेत कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

विज्ञापन

डीएम-एसपी ने उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर पुलिस ने देर रात पूर्व चेयरमैन रिजवान खां, मु्न्ना, आरिफ, मारूफ, जुबैर, आरिफ, शमशाद, सैनियाज, सपा नेता रहमत अली मोनू, शान वारिश, रियासत को नामजद करते हुए 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि कई उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि विवाद का तिरंगा यात्रा से कोई संबंध नहीं है। दो समुदाय के दो युवकों के आपसी विवाद से माहौल बिगड़ा था।

विज्ञापन

उपद्रव में शामिल पूर्व चेयरमैन का वीडियो वायरल
एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बवाल किए जाने में पूर्व चेयरमैन रिजवान खां भी शामिल थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व चेयरमैन हाथ में डंडा व पथराव करते दिख रहे हैं। इसे लेकर कस्बे में सिर्फ पूर्व चेयरमैन का चुनावी फायदे को लेकर बवाल करने की चर्चा हो रही है।

उपद्रवियों का शिकार हुए एसओ और दो सिपाही
हिंसक झड़प के बीच स्थिति को काबू करने में पाली पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उपद्रवियों के आगे पुलिस की एक नहीं चली। इस दौरान एसओ सुनील दत्त कौल व दो सिपाही में घायल हुए हैं। जिम्मेदार पुलिस के घायल होने पर पर्दा डाल रहे हैं।

अफसरों ने कस्बा में डाला डेरा
समुदाय विशेष के बवाल करने के बाद पूरी रात नगर की सड़कों पर अफसरों की गाड़ी दौड़ती रही। देर रात डीएम अविनाश कुमार व एसपी राजेश द्विवेदी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुबह भी अफसर कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed