{"_id":"5ecbd5390afb9a33b3099203","slug":"report-filed-against-112-on-sharing-of-water-and-food-without-permission-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: बिना अनुमति श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रवासियों को बांटा खाना और पानी, 112 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: बिना अनुमति श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रवासियों को बांटा खाना और पानी, 112 पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 25 May 2020 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 May 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के बरौनी क्रासिंग पर खड़ी हुई स्पेशल ट्रेन में सवार श्रमिकों को खाना और पानी बांटने पर पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने समेत बिना अनुमति के खाद्य सामग्री बांटने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि 24 मई को लाइन क्लीयर न होने पर मुंबई से दिल्ली होते हुए लखनऊ जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन को कस्बे में बरौनी क्रासिंग के पास रोका गया था। सूचना मिली कि आस पास के लोग बिना अनुमति व बिना किसी एहतियात के ट्रेनों चढक़र लोगों को खाना, पानी व फल आदि बांट रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। एक सैकड़ा से अधिक लोग बिना मास्क लगाए व सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करते हुए ट्रेनों में घुसकर खाना, पानी व फल बांटते मिले। पुलिस ने इनमें शामिल कस्बे के बरौनी व किसान टोला मोहल्ले के कई लोगों की पहचान की है।
विज्ञापन
पहचाने गए छोटे मियां व शफीक पुत्रगण वसीर अहमद, लतीफ पुत्र शफीक अहमद, शकील पुत्र नवी अहमद, पप्पू व असलम पुत्रगण सैदुल्ला, आरिफ व सारिक पुत्र शफीक, मुन्ना पुत्र शमी, शब्बू पुत्र रहमत अली, कैफ पुत्र जाबिर, शाहिद पुत्र सईद अली आदि शामिल थे। कोतवाल ने बताया कि चौकी इंचार्ज ओपी सिंह की तहरीर पर १२ नामजद समेत १०० अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।