फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report also from the side of the minor sent to the juvenile home

Kanpur News: बाल सुधार गृह भेजे गए नाबालिग के पक्ष से भी रिपोर्ट

Mon, 17 Nov 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Report also from the side of the minor sent to the juvenile home
कानपुर। चकेरी के काजीखेड़ा में फायरिंग और बमबाजी के मामले में रविवार को पुलिस ने नाबालिग के पक्ष से विकास केसरवानी समेत उसके आधा दर्जन साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट नाबालिग की मौसी की तहरीर पर दर्ज की गई। विकास के अलावा नन्दू, अजय उर्फ बुग्गा, साहिल उर्फ गंजू, साहिल उर्फ इल्ला, आशीष उर्फ चीची, साहिल ठाकुर समेत अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अब तक दोनों पक्षों से एक नाबालिग को बाल सुधार गृह व दो अन्य को जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, रविवार को सोशल मीडिया पर बाल सुधार गृह भेजे गए नाबालिग का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें घायल अवस्था में वह आरोपियों पर फायर झोंकने और बम मारने का आरोप लगा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed