{"_id":"62193461567d3720cb73a560","slug":"report-against-unknown-for-firing-in-dargah-police-started-investigation-on-malang-s-tahrir-akbarpur-news-knp6826079143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह में फायरिंग पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, मलंग की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह में फायरिंग पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, मलंग की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की छानबीन
विज्ञापन
कानपुर देहात। बारा स्थित बड़ा तकिया दरगाह में बुधवार रात फायरिंग करने के मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यहां पर पिछले दिनों पीएफआई संगठन की कट्टरता के खिलाफ अभियान के तहत बैठक कर लोगों को जागरूक किया गया था।
इसके दो दिन बाद दरगाह में हमला हो गया। पुलिस ने दो खोखे बरामद किए थे। अब हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बारा स्थित बड़ा तकिया दरगाह में 23 फरवरी की रात अज्ञात हमलावरों ने पहुंच कर कई राउंड फायरिंग करके दहशत फैला दी थी।
इसकी सूचना दरगाह के मलंग जियारत अली शाह ने पुलिस को दी थी। रात में ही सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। पुलिस को मौके से दो खोखे पड़े मिले थे।
विज्ञापन
साथ ही दीवार में गोली लगने के निशान बने मिले। मलंग ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सूफी खानकाह एसोसिएशन की तरफ से कट्टरपंथी संगठन पीएफआई के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
बारा दरगाह में इस संगठन के खिलाफ बैठक कर इसे प्रतिबंधित करने की मांग उठाई गई थी। इससे कट्टरपंथी संगठन के लोगों में नाराजगी है। हालांकि तहरीर में उन्होंने किसी का नाम नहीं दिया है। अज्ञात हमलावरों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं पुलिस की जांच इस बिंदु पर भी चल रही है कि दरगाह में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कहीं जमीनी रंजिश को लेकर या फिर कोई और वजह तो नहीं है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मलंग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।