{"_id":"684ff2e6d7f09e720804f00a","slug":"report-against-three-including-retired-inspector-for-being-obscene-and-tearing-clothes-of-woman-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: महिला से अश्लीलता और कपड़े फाड़ने पर रिटायर्ड दारोगा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: महिला से अश्लीलता और कपड़े फाड़ने पर रिटायर्ड दारोगा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Mon, 16 Jun 2025 04:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:03 PM IST
सार
महिला से अश्लीलता और कपड़े फाड़ने पर रिटायर्ड दारोगा समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर गिरवां थाना पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
फसल काटकर घर लौट रही महिला को रास्ते में रोककर रिटायर्ड दारोगा ने अश्लीलता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शिकायत करने पर महिला और उसके पति को जानमाल की धमकी दी। इस मामले को पुलिस ने तवज्जो नहीं दिया। घटना के दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर गिरवां थाना पुलिस ने रिटायर्ड दारोगा को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। चार अप्रैल की शाम को महिला फसल काटने के बाद अपने घर वापस लौट रही थी। गांव में ही भवानीदाई मंदिर के समीप लगे पीपल के पास गांव निवासी रिटायर्ड दारोगा ने उसे रोक लिया और अश्लीलता की। आरोपी के साथ दो और लोग थे, जो दूर खड़े थे। महिला ने विरोध किया तो महिला के गले में पड़ी सोने की गुरिया वाली माला छीन ली और उसके कपड़े फाड़ दिए। धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो उसे और उसके पति को जान से मार देगा।
विज्ञापन
इस मामले की शिकायत पीड़िता ने गिरवां थाने पर की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे पीड़िता का ही चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट से उसे जमानत पर छोड़ा गया। पीड़िता के मुताबिक आठ अप्रैल को उसने एसपी और अन्य अधिकारियों को रजिस्ट्री प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई तवज्जो नहीं मिली। इससे आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया और वह उसे परेशान करने लगा। पुलिस की हीलाहवाली पर महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर 14 जून को नामजद आरोपी रिटायर्ड दारोगा रामसजीवन पांडेय समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन