{"_id":"60a15568feae997a707ae815","slug":"report-against-35-people-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सड़क पर मनाया बर्थडे, राहगीर को पीटा, 35 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सड़क पर मनाया बर्थडे, राहगीर को पीटा, 35 के खिलाफ रिपोर्ट
Mon, 17 May 2021 09:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 May 2021 09:44 AM IST
सार
केडीए फ्लैट के पास कुछ लोग सड़क पर नशेबाजी करते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे थे। समीर के गुजरने पर युवकों ने उन्हें पीट दिया। शोर सुनकर बस्ती के लोग दौड़े तो हमलावर उन पर पथराव करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सड़क पर सार्वजनिक रूप से बर्थडे मना रहे 35 युवकों ने राहगीर के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए लोगों पर पथराव कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। किदवई नगर एन-ब्लॉक बस्ती निवासी समीर अहमद शनिवार की देर शाम को ओ-ब्लाक स्थित अपने दोस्त के घर जा रहे थे। केडीए फ्लैट के पास कुछ लोग सड़क पर नशेबाजी करते हुए बर्थडे पार्टी मना रहे थे।
समीर के गुजरने पर युवकों ने उन्हें पीट दिया। शोर सुनकर बस्ती के लोग दौड़े तो हमलावर उन पर पथराव करते हुए भाग निकले। समीर की मां नसरीम बानो ने वसीम गोसी, गुड्डू करिया, दीपक, अमित, दीपक, बोनू प्रजापति, नसीम, साबू, बिट्टू , सचिन, अरुण व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संतोष आर्य ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी व महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।