फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Repair of the old Jajmau Ganga Bridge Bus travel distance to Kanpur increases by 60 km fares may rise

पुराने जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत: बस से कानपुर की दूरी 60 किमी बढ़ी, बढ़ सकता है किराया, ऐसा रहेगा डायवर्जन

Sun, 13 Sep 2026 09:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 13 Sep 2026 09:46 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के कारण 13 दिसंबर 2026 तक भारी वाहनों और बसों का प्रवेश बंद कर बिहार-बक्सर मार्ग से डायवर्जन लागू किया गया है। इससे बसों को 60 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिसके चलते आने वाले दिनों में रोडवेज किराए में बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन
Repair of the old Jajmau Ganga Bridge Bus travel distance to Kanpur increases by 60 km fares may rise
जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पुराने जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत के कारण भारी वाहनों पर रोक लगने से रोडवेज बस से कानपुर की दूरी में 60 किलोमीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी। अब बसों को कानपुर पहुंचने में 80 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना होगा। उन्नाव से कानपुर जाने वाली बसों को बिहार-बक्सर मार्ग से चाैडगरा होकर जाना पड़ेगा। यह दूरी तय करने में करीब डेढ़ घंटे का अतिरिक्त समय लगेगा।

विज्ञापन

परिवहन विभाग के रीजनल मैनेजर महेश कुमार ने बताया कि अभी किराया नहीं बढ़ेगा। कुछ दिन वैकल्पिक रूट से बसों के आवागमन के बाद किराया बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। उन्नाव के एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि उन्नाव से कानपुर जाने वाली लेन से 12 सितंबर से 13 दिसंबर 2026 तक भारी वाहनों पर रोक रहेगी। हल्के वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे।

विज्ञापन

ऐसे किया गया है डायवर्जन
इस दौरान उन्नाव से औरैया-इटावा जाने वाले वाहन गंगा एक्सप्रेसवे से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर जाएंगे। एनएच-31 से बिहार होते हुए एनएच-19 पर स्थित बक्सर मोड़ (दूधीकगार) से प्रयागराज हाईवे से रामदेवी चौराहा होकर कानपुर जाएंगे। उन्नाव से बांदा, महोबा की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच- 31 से लालगंज-फतेहपुर होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन

चौबीसों घंटे के लिए पीआरवी की तैनाती
उन्नाव से हमीरपुर/झांसी-उरई की ओर जाने वाले वाहन एनएच-31 से बिहार-बक्सर मार्ग से कानपुर-प्रयागराज हाईवे से चौड़गरा होकर एसएच 46 से घाटमपुर (एनएच-34) होकर जा सकेंगे। उन्नाव से कानपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन उन्नाव-लालगंज हाईवे (एनएच-31) से बिहार, बक्सर से प्रयागराज हाईवे होकर कानपुर रामादेवी चौराहा से जा सकेंगे। सभी प्रमुख चौराहों, तिराहों पर स्थानीय थाना पुलिस के अलावा, यातायात पुलिस और चौबीसों घंटे के लिए पीआरवी की तैनाती रहेगी। बताया कि किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन

जाजमऊ पुराने गंगा पुल की मरम्मत के दौरान केवल भारी वाहनों और बसों को ही रोका जाएगा, क्योंकि स्पॉन को जैक लगाकर उठाने के दौरान भारी वाहनों के निकलने से ज्यादा कंपन होगा और जैक फिसलने का खतरा रहेगा। हल्के वाहनों के आवागमन को जारी रखने के लिए स्पॉन में अतिरिक्त जैक लगाकर काम कराया जाएगा।  -पंकज यादव, पीडी एनएचएआई कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed