फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Renuka Sachan became BJP district president, workers expressed happiness

Kanpur News: रेणुका सचान बनीं भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Mon, 17 Mar 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 17 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Renuka Sachan became BJP district president, workers expressed happiness
कानपुर देहात। आखिरकार अटकलों पर रविवार को विराम लग गया। जिला चुनाव अधिकारी ने दोपहर में पार्टी कार्यालय में रेणुका सचान को जिलाध्यक्ष घोषित किया। कहा कि तीन साल के लिए आधी आबादी को जिले के नेतृत्व की कमान दी गई है।
विज्ञापन

जनवरी में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। कुल 18 आवेदन आए थे। इसमें पांच नाम तय कर प्रदेश कार्यालय भेजे गए थे। मौजूदा जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला का नाम भी शामिल था। लोग कयास लगा रहे थे कि मनोज शुक्ला को दूसरा कार्यकाल मिल सकता है। हालांकि महिला के हाथों जिले की कमान जाने का अनुमान कम लोगों को था। दोपहर में माती स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारी जुटे। जिला चुनाव अधिकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने रेणुका के नाम की घोषणा की तो सभागार तालियाें की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने कहा कि पद छूट सकता है, लेकिन कार्यकर्ता जीवन भर कार्यकर्ता रहता है। भाजपा में बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को दायित्व दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संसद में 33 फीसदी महिला आरक्षण प्रधानमंत्री रहते श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने लागू किया। आधी आबादी में नेतृत्व की क्षमता है। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए रेणुका सचान के नाम की घोषणा की। यहां पूर्व मंत्री व कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी। नव निर्वाचित रेणुका सचान वर्ष 2014 में मंडल कोषाध्यक्ष चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कई वर्षों तक संगठन में विभिन्न पदाें पर रहीं। उनका परिवार संघ से जुड़ा है। उनके पति धर्मेंद्र सचान पुखरायां स्थित आदर्श शिशु मंदिर में बतौर शिक्षक जुड़े रहे। उन्होंने वर्ष 1997 तक यहां शिक्षण किया। परिवार में मुख्य व्यवसाय कृषि है। वर्ष 1993 में रेणुका का विवाह हुआ था। ससुराल में उन्हें संघ की विचारधारा मिली और इसी रास्ते पर आगे बढ़ गई। उन्होंने कहा कि संगठन ही सेवा उनकी प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगी और जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
इधर कार्यकर्ताओं ने रेणुका के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई। बधाई देने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, रामजी मिश्रा, सत्य प्रकाश कठेरिया, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेश सचान, मदन पांडेय, श्याम सिंह सिसौदिया, डॉ. सतीश शुक्ला डॉ. विवेक द्विवेदी, श्याम मोहन दुबे, बबलू शुक्ला, रागिनी भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा रहे। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा पर्यवेक्षक जयप्रकाश चतुर्वेदी व प्रेक्षक स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री होमगार्ड नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति की मौजूदगी में हुई।

................
एक नजर में रेणुका सचान के राजनीतिक सफर पर
भोगनीपुर विधानसभा के अन्तर्गत बरौर मंडल के गुरुगांव निवासी रेणुका सचान संगठन के दायित्व निर्वहन में लगातार सक्रिय रही हैं। वर्ष 2014 में वह मंडल कोषाध्यक्ष चुनीं गईं। 2015 में उज्ज्वला योजना की जिला संयोजक बनाई गईं। 2016 में एनजीओ प्रकोष्ठ की संयोजक बनीं। 2018 में महिला मोर्चा की महामंत्री चुनीं गईं। 2020 में महिला मोर्चा की जिला संयोजक बनीं। 2021 में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चुनीं गईं। इसके बाद से वह लगातार इसी पद पर दायित्व निर्वहन कर रही थीं। अब उन्हें संगठन ने जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed