{"_id":"69977dfb5c39faefb40779ee","slug":"rented-house-tickled-the-audience-satirizing-inconsistencies-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1432440-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किराए का मकान ने दर्शकों को गुदगुदाया, विसंगतियों पर किया कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किराए का मकान ने दर्शकों को गुदगुदाया, विसंगतियों पर किया कटाक्ष
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित संभागीय नाट्य समारोह के अंतिम दिन गुरुवार को प्रयागराज की माध्यम संस्था की ओर से नाटिका किराए का मकान का मंचन किया गया। नाटिका ने दर्शकों को न केवल गुदगुदाया, बल्कि शहरी जीवन की विसंगतियों पर भी गहरा कटाक्ष किया।
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक उपस्थित रहीं। सतीश डे की ओर से लिखित इस नाटक ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कहानी एक कमरे को किराए पर देने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दो चतुर नौकर प्रीतम और बालम की वजह से भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देती है। नाटक ने महानगरों में स्पेस की कमी और बेड-शेयरिंग जैसी समस्याओं को बखूबी उजागर किया।
इसमें कौस्तुभ पांडेय (साजन) और दिव्या शुक्ला (मंजूबाला) ने शानदार अभिनय किया। सहायक भूमिकाओं में विपिन गौड़, अविनाश कुमार और आदर्श दुबे ने भी नाटक की गति को बनाए रखा। कार्यक्रम में स्वामी हरिदास नाट्य अकादमी के निदेशक डॉ. राज कुमार त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रशांत यादव, डॉ. रश्मि गोरे, उत्कर्ष सिंह चंदेल, आराधना प्रजापति और अंशिका कटियार समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।