फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Remove tarpaulin when the sun shines, expect to weigh paddy today

Kanpur News: धूप खिली तो हटाए तिरपाल, आज धान तौल की उम्मीद

Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Remove tarpaulin when the sun shines, expect to weigh paddy today
कानपुर देहात। दो दिन से खराब मौसम के बाद मंगलवार को दिन में धूप निकलते ही क्रय केंद्रों पर धान सुखाने के लिए किसानों ने बोरों से तिरपाल हटा दिया। नमी अधिक होने की वजह से मंगलवार को धान की तौल नहीं कराई गई। बुधवार को तौल की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम के करवट लेने और सोमवार को पूरे दिन रुक -रुक कर हुई बारिश की वजह से क्रय केंद्रों पर रखा धान भीग गया था। इधर तौल रोक दी गई थी। जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए 52 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बारिश में अकबरपुर, झींझक, रसूलाबाद, पुुखरायां आदि केंद्रों पर धान खुले में रखा है। किसानों ने तिरपाल या फिर पॉलीथिन से बोरे ढककर धान को भीगने से बचाने का जतन किया। लेकिन हवा संग हुई बारिश से खुले हिस्से वाला धान भीग गया। अकबरपुर क्रय केंद्र पर मंगलवार को इसकी वजह से तौल नहीं हो सकी। धूप निकलने पर किसानों ने धान सुखाने के लिए बोरों से तिरपाल हटा दिया। अकबरपुर क्रय केंद्र प्रभारी लवदीप सोनी ने बताया कि बारिश की वजह से धान नम हो गया है। धूप निकल गई है तो धान सूख जाएगा। बुधवार को नमी जांचने के बाद धान की तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed