फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Remove fear from your mind in trouble, face it head on

Kanpur News: मुसीबत में मन से निकाल दें डर, करें मुकाबला

Sun, 07 Dec 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Remove fear from your mind in trouble, face it head on
किदवई नगर ​स्थित डा.वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज ​मे अमर उजाला अपराजिता के त - फोटो : संवाद
कानपुर। जब खुद को किसी मुसीबत में पाएं तो डर को मन से निकाल दें और डट कर मुकाबला करें। मन में डर रहेगा तो आत्मरक्षा की कला को सीखने के बाद भी उसका उपयोग नहीं कर पाओगे। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो कभी भी हिम्मत न हारें। संकट में हेल्पलाइन नंबरों से सहायता लें। यह बातें अमर उजाला अपराजिता की ओर से शनिवार को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज किदवईनगर के ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक ने कहीं।
विज्ञापन



प्राचार्या डॉ. पूनम मदान ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव एवं भारती गुप्ता ने बीएड की छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक बताईं। उन्होंने राह चलते अचानक होने वाले हमले, छेड़छाड़ की स्थिति में तत्काल बचाव के उपाय बताए। कहा कि महिलाओं के साथ बढ़ रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आत्मरक्षा का ज्ञान हर लड़की के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करने के साथ सवाल जवाब किए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मिली जानकारी से उनमें डटकर लड़ने और परिस्थिति से खुद का बचाव करने का आत्मविश्वास आया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीता शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. अरुणा वाजपेयी, आशा अवस्थी, डॉ. सीमा मिश्रा, आशीष यादव सहित काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


छात्राएं बोलीं - अब डटकर करेंगी सामना
प्रशिक्षण में सुरक्षा के लिए व्यावहारिक तकनीक की जानकारी दी गई है। इससे अब वह हर संकट का खुद मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। - शिवानी चौहान, बीएड तृतीय वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने सरल और प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी है। इससे खुद और परिजनों की सुरक्षा के लिए आत्मविश्वास बढ़ गया है। - छात्रा पूजा सिंह, बीएड प्रथम वर्ष

कार्यक्रम में मिली जानकारी ने मानसिक रूप से सशक्त किया और सीख दी कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेना बालिकाओं के लिए क्यों जरूरी है। - शिवांगी शुक्ला, बीएड प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed