फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Remdesivir Case: Two doctors removed, services of 60 personnel terminated, 15 doctors of medical college transferred

रेमडेसिविर प्रकरण: दो डॉक्टर हटाए, 60 कर्मियों की सेवाएं समाप्त, मेडिकल कॉलेज के 15 चिकित्सकों का तबादला

Fri, 16 Jul 2021 10:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Jul 2021 10:58 AM IST
सार

रेमडेसिविर प्रकरण के खुलासे के बाद इन दोनों चिकित्सकों को नोटिस दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जवाब संतोषजनक न होने पर उन्हें हटाया गया है।

विज्ञापन
Remdesivir Case: Two doctors removed, services of 60 personnel terminated, 15 doctors of medical college transferred
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर

विस्तार

कोरोना से मौत के बाद मरीजों के नाम से फर्जी तरीके रेमडेसिविर इंजेक्शन जारी करने के मामले में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में बड़ा फेरबदल हुआ है। गुरुवार रात न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रेम सिंह और उपाधीक्षक अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार का तबादला आजमगढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज कर दिया गया।
विज्ञापन


रेमडेसिविर प्रकरण के खुलासे के बाद इन दोनों चिकित्सकों को नोटिस दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जवाब संतोषजनक न होने पर उन्हें हटाया गया है। उधर, 60 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। गुरुवार को जारी तबादला सूची में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 15 चिकित्सा शिक्षक इधर से उधर हुए हैं।
विज्ञापन


 

डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार का तबादला कन्नौज मेडिकल कॉलेज किया गया है। साथ ही कई सीनियर वापस आए हैं। इनमें डॉ. आरके मौर्या और डॉ. जलज सक्सेना हैं। उधर बायोकेमिस्ट्री के अभय ज्योति का आजमगढ़, पैथोलॉजी के डॉ. फहीमुद्दीन का बांदा और डॉ. योगेंद्र नारायण वर्मा का आजमगढ़, नेत्ररोग की डॉ. पारुल सिंह का कन्नौज, बालरोग के डॉ. एके आर्या का सहारनपुर, सर्जरी के डॉ. विकास कटियार, मेडिसिन का डॉ. बृजेश कुमार का आजमगढ़, सर्जरी के डॉ. अनिल कुमार का जालौन और डॉ. मोहम्मद अतहर का बांदा, मेडिसिन के डॉ. अरविंद कुमार का बांदा और डॉ. गौरव गुप्ता का तबादला आजमगढ़ हुुआ है। 

अब नए आउटसोर्सिंग कर्मचारी रखे जाएंगे
इधर, रेमडेसिविर प्रकरण में सेवाएं समाप्त होने के बाद 60 आउटसोर्सिंग कर्मचारी गुरुवार को काम पर नहीं आए। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए नोडल अधिकारी मैनपॉवर डॉ. गणेश शंकर ने 57 कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव मेडिकल कालेज प्रबंधन को दिया है। खाली जगहों पर दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

रेमडेसिविर प्रकरण में डीएम के आदेश के बाद मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को हटाए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया था। इसे गुरुवार से लागू किया गया है। इस प्रकरण में दो फार्मासिस्ट समेत स्टाफ नर्स पहले ही निलंबित हो चुके हैं। साथ ही स्थायी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इस मामले में अभी और कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed