फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relief to railway passengers] 32 pairs of trains on Mumbai-Jhansi route restored, diversion of 26 trains, see list

रेल यात्रियों को राहत: मुंबई-झांसी रूट की 32 जोड़ी ट्रेनें बहाल, 26 ट्रेनों का डायवर्जन भी, देखिए लिस्ट

Fri, 15 Jul 2022 06:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Jul 2022 06:04 PM IST
सार

भीमसेन में इंटरलॉकिंग और दोहरीकरण का काम कराने की वजह से 30 जून से ट्रेनें बंद थीं, जिनको शुक्रवार से बहाल कर दिया गया है। बता दें कि ट्रेनों की बहाली से करीब आठ हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही,  26 ट्रेनों का डायवर्जन भी बहाल हुआ है। 

विज्ञापन
Relief to railway passengers] 32 pairs of trains on Mumbai-Jhansi route restored, diversion of 26 trains, see list
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में भीमसेन, गोपामऊ, रसूलपुर और पामा रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है। झांसी-मुंबई रूट की निरस्त 32 ट्रेनें 15 जुलाई को बहाल हो जाएंगी। दूसरे मार्गों से चल रहीं 26 ट्रेनों का मार्ग भी बहाल हो जाएगा। इससे करीब आठ हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। झांसी-मुंबई रूट पर पहले ही ट्रेनें कम हैं, वहीं 32 ट्रेनों के न चलने से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जाने और वहां से आने वाले रेल यात्रियों को परेशानियां हो रही थीं। काम की वजह से 30 जून से ट्रेनें प्रभावित थीं। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि काम पूरा हो गया है। अब ट्रेनों का नियमित पहले ही तरह 15 जुलाई से होने लगेगा।

विज्ञापन


ये ट्रेनें हो गईं बहाल
12597  गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, 12598  छत्रपति शिवाजी महाराज-गोरखपुर, 12103    पुणे -लखनऊ एक्सप्रेस, 12104    लखनऊ -पुणे एक्सप्रेस,  11407    पुणे -लखनऊ और 11408 लखनऊ -पुणे एक्सप्रेस, 09465    अहमदाबाद -दरभंगा और 09466    दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 11109/11110    लखनऊ-झांसी इंटरसिटी अप-डाउन, 22121  एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस और 22122  लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस, 01801/01802  मानिकपुर-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी, 15205    लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस और 15206    जबलपुर-लखनऊ  चित्रकूट एक्सप्रेस, 14110/14109  कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम इंटरसिटी, 04143    खजुराहो -कानपुर सेंट्रल और 04144    कानपुर सेंट्रल-खजुराहो एक्सप्रेस, 12535    लखनऊ-रायपुर और 12536    रायपुर-लखनऊ एक्सप्रेस, 15101    छपरा -एलटीटी और 15102 एलटीटी-छपरा एक्स., 02575  हैदराबाद -गोरखपुर एक्सप्रेस और 02576 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस, 22468  गांधीनगर कैपिटल -वाराणसी और वाराणसी- गांधीनगर कैपिटल, 19306    कामाख्या-डॉ. अम्बेडकर नगर और 19305  डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या,  01052    मऊ-एलटीटी और 01051 एलटीटी- मऊ।

विज्ञापन

अपने नियमित रूट से चलने लगीं ये 26 ट्रेनें
मरम्मत की वजह से झांसी से भीमसेन होकर कानपुर सेंट्रल के बीच चलने वाली 26 ट्रेनों का भी निर्धारित रूट पर संचालन 15 जुलाई से होने लगेगा। इनमें 11123   ग्वालियर -बरौनी और 11124    बरौनी -ग्वालियर, 15065    गोरखपुर -पनवेल, 15067    गोरखपुर-बांद्रा, 15066    पनवेल-गोरखपुर, 15030    पुणे-गोरखपुर, 22534    यशवंतपुर-गोरखपुर, 12143 एलटीटी-सुल्तानपुर, 12144    सुल्तानपुर-एलटीटी, 12173  एलटीटी-प्रतापगढ़, 12174 प्रतापगढ़-एलटीटी, 12591    गोरखपुर -यशवंतपुर, 12943 वलसाड-कानपुर सेंट्रल, 16093    चेन्नई -लखनऊ, 16094 लखनऊ -चेन्नई, 12107  एलटीटी-सीतापुर, 11079 एलटीटी-गोरखपुर, 11080 गोरखपुर-एलटीटी, 12511    गोरखपुर-कोचुवेल्ली, 12589    गोरखपुर-सिकंदराबाद, 12521    बरौनी-एर्णाकुलम, 22533    गोरखपुर-यशवंतपुर, 15023    गोरखपुर-यशवंतपुर, 15024    यशवंतपुर-गोरखपुर, 18204    कानपुर सेंट्रल-दुर्ग, 18203    दुर्ग-कानपुर सेंट्रल ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन

झांसी मेमू का शेड्यूल भी बदला

01813 झांसी-कानपुर मेमू भी झांसी स्टेशन से सुबह 8:50 बजे चलेगी और ट्रेन नंबर 01813/01814 झांसी-कानपुर मेमू भी कानपुर से झांसी के बीच चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन झांसी से उरई के बीच ही चल रही थी।

विज्ञापन

17.24 किमी रेलवे मार्ग के दोहरीकरण का सीआरएस ट्रायल
भीमसेन से झांसी तक रेलवे मार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के काम के एक सेक्शन पामा-भीमसेन (17.24 किमी) का काम पूरा हो गया। गुरुवार को पूर्वोत्तर सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान ने इस रेलखंड का ट्रायल किया। उन्होंने डाली गई नई रेलवे लाइन और विद्युतीकरण के काम को परखा। इस काम के पूरा होने से अब कानपुर से पामा स्टेशन तक डबल ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि इस काम को रेल विकास निगम करा रहा है। दिसंबर 2022 तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके पूरा होने से कानपुर से झांसी तक ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। कानपुर से झांसी आना जाना आसान होगा। झांसी तक अभी एकल ट्रैक होने से मुंबई रूट की ट्रेनें झांसी से कानपुर तक सबसे ज्यादा लेट होती हैं। इस काम के पूरा होने पर मुंबई रूट की ट्रेनें भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed