फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relief: Report of 14 out of 16 samples of Bargarh Mau area negative

चित्रकूट: बरगढ़ मऊ क्षेत्र के 16 सैंपल में 14 की रिपोर्ट निगेटिव, जिले की सीमाओं पर बढ़ाई गई सख्ती

Tue, 28 Apr 2020 01:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 28 Apr 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Relief: Report of 14 out of 16 samples of Bargarh Mau area negative
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जिलाधिकारी व एसपी ने सोमवार सुबह जिले की सीमाओं पर निरीक्षण कर सख्ती और बढ़ा दी है। दो दिन पूर्व बरगढ़ व मऊ क्षेत्र के 16 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए थे जिसमें 14 की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा 17 और नये सैंपल जांच को भेजे गए हैं। अबतक जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। लॉकडाउन के दौरान हरियाणा प्रांत में फंसे जिले के 41 मजदूरों को शासन ने मुख्यालय पहुंचाया है। सोमवार को जिले की सीमा पर कई राज्यों से आ रहे लोगों को रोककर मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने एसपी अंकित मित्तल के साथ भरतकूप, सीतापुर, राजापुर व पहाड़ी क्षेत्र की सीमाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 

इसके बाद शेल्टर होम में जाकर वहां ठहरे लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को 17 और लोगों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए हैं। पहले लिए सैंपल में 14 लोगों की रिपोर्ट मिली है जो निगेटिव है। यह वही लोग हैं जो बरगढ़ व मऊ क्षेत्र के गांव के हैं इनके दो रिश्तेदार (शंकरगढ़ प्रयागराज) में जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से दो की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 

विटामिन सी की गोली का करें सेवन
कोरोना वायरस से बचने के लिए दिन रात ड्यूटी कर रहे जिले के 1400 पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एसपी अंकित मित्तल ने पहल की है। इसके लिए जिले के सभी पुलिसकर्मियों को विटामिन सी की गोली नियमित रूप से प्रयोग करने को कहा है।

सोमवार को मेडीकल स्टोर संचालकों ने इस दवा के 21 हजार गोलियों के पैकेट एसपी को सौंपा। एसपी ने बताया कि हर सिपाही को 15-15 गोलियां दी जाएंगी। इस मौके पर दवा व्यापार मंंडल के महासचिव अंकित पहारिया, गोविंद पहारिया, श्रीकृष्ण पहारिया, मनीष, अंबरीश, अभिषेक व बसंत पहारिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed