फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relief in marriage, now five commercial cylinders for Rs 22,000

Kanpur News: सहालग में राहत, अब 22 हजार में पांच कॉमर्शियल सिलिंडर

Sun, 12 Apr 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Relief in marriage, now five commercial cylinders for Rs 22,000
कानपुर। शादी-तिलक के सीजन में गैस की बढ़ती मांग के बीच उपभोक्ताओं को राहत देने वाली व्यवस्था शुरू की गई है। अब आयोजनों के लिए उपभोक्ताओं को एक साथ पांच कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीते एक माह से चल रहे गैस संकट के कारण उपभोक्ताओं को बड़े कार्यक्रमों के लिए सिलिंडर मिलने में परेशानी हो रही थी। घरेलू कनेक्शन की सीमाओं के चलते भी दिक्कतें आ रही थीं। इन समस्याओं को देखते हुए पेट्रोल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत देने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत एक कनेक्शन पर कई कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गैस एजेंसियों के अनुसार शादी सीजन में सिलिंडर की मांग कई गुना बढ़ गई है। कुछ उपभोक्ता 10 से 20 सिलिंडर तक की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में 30 सिलिंडर तक की डिमांड सामने आई है। इस बढ़ती मांग के चलते एजेंसियों पर आपूर्ति बनाए रखने का दबाव भी बढ़ा है।
विज्ञापन

पांच कॉमर्शियल सिलिंडर 22,605 रुपये में उपलब्ध होंगे। हर सिलिंडर के लिए 2400 रुपये की जमानत राशि और 2121 रुपये गैस के लिए जमा करने होंगे। एक सिलिंडर पर 4521 रुपये का खर्च आएगा। सिलिंडर वापस करने पर जमानत राशि लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed