फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relief granted for the settlement of VAT and sales tax disputes.

Kanpur News: वैट और सेल टैक्स विवादों के निपटारे के लिए मिली राहत

Sun, 11 Oct 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Relief granted for the settlement of VAT and sales tax disputes.
कानपुर। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को लाजपतनगर स्थित कार्यालय में अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल की अगुवाई में हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से वैट और सेल टैक्स के पुराने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना का अवसर दिए जाने पर खुशी जताई गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि संगठन लंबे समय से जीएसटी लागू होने से पहले के वैट और सेल टैक्स के लंबित मामलों के समाधान के लिए ओटीएस योजना लागू करने की मांग कर रहा था। सरकार ने वर्ष 2026 तक के मामलों में व्यापारियों को योजना का लाभ लेने का अवसर दिया है। यह योजना तीन महीने तक जारी रहेगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के निर्देश पर निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। युवा इकाई तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई, जबकि सौरभ गुप्ता अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। वह जल्द ही नई युवा कमेटी गठित करेंगे। मौके पर अजय सराफ, रणजीत सिंह, रणजीत सिंह बब्बू, राजेश कत्याल, अवनीत सिंह, रोमी भाटिया, रणवीर सिंह, नितिन छाबड़ा आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed