{"_id":"648031d7bd5ae80a8409b0a3","slug":"relationship-embarrassed-minor-daughter-accuses-father-obscene-acts-by-suppressing-mouth-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: नाबालिग बेटी का पिता पर गंभीर आरोप, बोली- मुंह दबाकर की गलत हरकतें, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते शर्मसार: नाबालिग बेटी का पिता पर गंभीर आरोप, बोली- मुंह दबाकर की गलत हरकतें, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 07 Jun 2023 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 07 Jun 2023 01:00 PM IST
सार
Kanpur Dehat News: रूरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी ने पिता पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पिता घर में शराब पीकर आए और मुंह दबाकर अश्लील हरकतें करने लगे। पुलिस ने कहा कि किशोरी की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। वहीं, पिता ने पत्नी और पुत्रियों पर मारपीट कर घायल करने की बात कही है। दोनों पक्षों की शिकायतों पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने थाना पुलिस को बताया कि पिता शराबी और अय्याश प्रवत्ति के हैं। गांव की एक महिला के घर उनका आना जाना लगा रहता है। सोमवार रात को भी वह उसी महिला के घर से शराब पीकर आए और मुंह दबाकर अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
जब वह चिल्लाई तो मां, दादी, छोटी बहनों ने उसे बचाया। वहीं, पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह सोमवार की रात घर पर लेता था। तभी पत्नी, बेटियों और बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। एसएसआई अशोक कुमार का कहना है कि पिता को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन