फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेडिकल रिम्बर्समेंट के इंतजार में बैठे राज्य और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

Sun, 23 Dec 2018 01:59 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 23 Dec 2018 01:59 PM IST
सार

- प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा चुके राज्य कर्मचारियों को मिलेगी प्रतिपूर्ति
- 9 मार्च 2018 के पहले तक इलाज करा चुके कर्मचारियों को शासन से मिली राहत
- सचिव ने जारी किया आदेश, हाईकोर्ट में एक याचिका के आधार पर स्वास्थ्य सचिव ने अक्तूबर में लगाई थी रोक

विज्ञापन
Reimbursement of private hospitals to  state employees soon
डेमो पिक
प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के बाद प्रतिपूर्ति (पूर्व में खर्च किए गए रुपयों की वापसी) के इंतजार में बैठे राज्य कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार ने राहत दी है। नौ मार्च 2018 से पहले तक इलाज करा चुके कर्मचारियों को सरकार पहले की तरह ही प्रतिपूर्ति देगी। इस संबंध में पंकज कुमार सचिव उप्र शासन की ओर से 20 दिसंबर को आदेश जारी कर दिया गया है।

 

Reimbursement of private hospitals to  state employees soon
डेमो पिक

हाईकोर्ट की एक याचिका के आधार पर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के बाद चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में रोक लगा दी थी। याचिका में कहा गया था कि जब सरकारी अस्पतालों में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं तो कर्मचारी वहीं इलाज कराएं, प्राइवेट अस्पताल में क्यों जाते हैं।

 

Reimbursement of private hospitals to  state employees soon
डेमो पिक

सरकार के इस आदेश से राज्य कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धक्का लगा था। उनका कहना था कि किसी भी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू नहीं करना चाहिए था। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में कई प्रकार के इलाज की सुविधा नहीं होती, ऐसे में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना मजबूरी होती है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया कि शासन की ओर से संशोधित आदेश जारी हो गया है। यह आदेश राहत देने वाला है। हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक स्पेशल याचिका दाखिल करने के संबंध में भी आदेश किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Reimbursement of private hospitals to  state employees soon
डेमो पिक
ऐसे मिलती है प्रतिपूर्ति
राज्य कर्मचारियों या रिटायर हो चुके कर्मचारियों और उनके परिवार वालों को सरकार की ओर से मुफ्त चिकित्सीय सुविधा दी जाती है। बेहतर इलाज के लिए कई बार कर्मचारी प्राइवेट अस्पताल में चले जाते हैं। जो भी पैसा खर्च होता है, उसका बिल संबंधित विभाग में जमा करते हैं। सरकार की ओर से कुल खर्च का 10 फीसदी काटकर भुगतान किया जाता है।
 
विज्ञापन
Reimbursement of private hospitals to  state employees soon
डेमो पिक
अभी यह है व्यवस्था 
सचिव ने जो आदेश जारी किया है, वह आठ मार्च तक इलाज करा चुके राज्य कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से अक्तूबर में लगाई गई रोक अभी जारी है। मतलब सरकारी कर्मचारी प्राइवेट अस्पतालों में इलाज नहीं करा सकता। कोई कराता भी है तो प्रतिपूर्ति नहीं मिलेगी। नौ मार्च से अक्तूबर तक प्राइवेट में इलाज करा चुके कर्मचारियों के बारे में भी कोई फैसला नहीं हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed