फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rehana says now people will call me a terrorist mother

अातंकी की मां ने बयां की दर्द भरी दास्तां, सुनकर रह जाएंगे दंग

Sun, 12 Mar 2017 08:52 PM IST
उदयन शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
उदयन शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 08:52 PM IST
सार

-आतिफ ने कहा था, दुबई जाकर रुपये भेजेगा
- मां रेहाना ने बताया करीब 15 दिन पहले फोन करके कहा था
- कहा, उसका बेटा बेकसूर, घर में आर्थिक तंगी थी तो रुपये कमाने की बात कही थी
- सरकार एक बार उसे मिलने दे, वह उससे बात करके सब साफ कर देगी

विज्ञापन
rehana says now people will call me a terrorist mother
अातिफ की मां मीडिया काे बयान देते हुए

विस्तार

भोपाल से गिरफ्तार किए गए आईएसआईएस के गुर्गे आतिफ ने करीब 15 दिन पहले घर में फोन करके कहा था उसका पासपोर्ट और वीजा बन गया है। वह जल्द ही दुबई जाकर वहां से रुपये भेजेगा। आतिफ की मां रेहाना ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उनका कहना है कि बड़े बेटे अरशद के  बीमार होने के बाद घर पर तंगहाली आई तो आतिफ ने घर छोड़ दिया। उसने जल्द ही रुपयों का इंतजाम करने की बात कही थी, लेकिन पैसों के लिए वह आईएसआईएस से जुड़ जाएगा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। रेहाना बोली, अब लोग मुझे आतंकी की मां कहकर पुकारेंगे
विज्ञापन


मां रेहाना ने बताया कि आतिफ चमड़ा उत्पादन में डिप्लोमा कर रहा था। पिता के इंतकाल के बाद उसने तीसरे साल में डिप्लोमा छोड़ दिया था। कोई काम-धंधा न होने पर वह इधर-उधर काम की तलाश में घूमता था। तीन महीनों से घर में तंगहाली आ गई थी। बड़ा भाई अरशद बीमार पड़ गया था। रुपयों की किल्लत थी और आतिफ कोई काम नहीं करता था। जिसके कारण उसे डांटा तो आतिफ रुपये कमाने की बात कहकर घर से चला गया था। आतिफ के पिता एमएच नदवी ने दो शादियां कीं थीं। आतिफ पहली पत्नी रेहाना का बेटा है। घर में आतिफ का बड़ा भाई अरशद और चार बहनें हैं।
विज्ञापन


बेटे को बताया बेकसूर
आतिफ की मां रेहाना ने उसे बेकसूर बताया है। रेहाना का कहना है कि आतिफ बेकसूर है। एक बार सरकार उसको आतिफ से मिलने दे। वह आतिफ से बात करेगी और सबकुछ  साफ कर देगी। कहा कि आतिफ बिगड़ैल हो सकता है पर आतंकवाद का रास्ता नहीं पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed