फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Registration of e-rickshaws will start from 21st, camps will be organized at 10 places

Kanpur News: ई-रिक्शों का पंजीकरण 21 से, 10 स्थानों पर लगेंगे शिविर

Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Registration of e-rickshaws will start from 21st, camps will be organized at 10 places
कानपुर। शहर में ई-रिक्शों की अराजकता रोकने और यातायात नियंत्रित करने के लिए नगर निगम और पुलिस विभाग 21 अप्रैल से ई-रिक्शा/ई-ऑटो मैनेजमेंट योजना लागू करेंगे। इसी दिन से ई-रिक्शों के रूट निर्धारित करने के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। ट्रायल के तौर पर नगर निगम 10 स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाएगा। ये फैसला बुधवार को नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त रूप से बैठक कर लिया। शिविर में आरटीओ कर्मी ई-रिक्शों का रिकाॅर्ड खंगालने के साथ ही पंजीकरण भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर ई-रिक्शा/ई-ऑटो की पहचान करने के लिए नगर निगम ने मोबाइल एप व वेब पोर्टल से एकीकृत करने की योजना तैयार की है। क्यूआर कोड के साथ इनका डाटा क्षेत्रीय परिवहन विभाग से लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त सुधीर कुमार के अनुसार ई-रिक्शा मालिक शिविरों में वाहन के दस्तावेजों, पहचान पत्र, डीएल, आधारकार्ड, बीमा, आरसी, स्वामित्व की प्रमाणिकता, ई-रिक्शे की आगे व पीछे की फोटो, वाहन स्वामी व चालक की पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। शिविर में ई-रिक्शा/ई-ऑटो के रजिस्ट्रेशन कराकर, इच्छुक विकल्प में से प्राप्त रूट के अनुसार रंगीन क्यूआर कोड व यूनिक नंबर प्राप्त कर सकेंगे। जिन ई-रिक्शा/ई-ऑटो पर बारकोड चिपकेगा, उसका पंजीकृत चालक ही उसे चला सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर होगा पंजीकरण
स्थल का नाम थाना जोन
जोन दो, नगर निगम कार्यालय चकेरी पूर्वी
ट्रैफिक पुलिस लाइन रेलबाजार पूर्वी
थाना छावनी छावनी पूर्वी
गुंजन टॉकीज पार्किंग परिसर सीसामऊ मध्य
जोन-4 नगर निगम मुख्य कार्यालय स्वरूपनगर मध्य
जीआईसी मैदान, चुन्नीगंज कर्नलगंज मध्य
जोन-5 नगर निगम ऑफिस गोविंदनगर दक्षिण
थाना बाबूपुरवा बाबूपुरवा दक्षिण
थाना बर्रा बर्रा दक्षिण
थाना अर्मापुर अर्मापुर पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed