फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Refused to get vaccinated, now not taking filariasis medicine

Kanpur News: टीके लगवाने से मना किया, अब फाइलेरिया की दवा नहीं खा रहे

Thu, 21 Aug 2025 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Refused to get vaccinated, now not taking filariasis medicine
कानपुर। पहले लोगों ने टीकाकरण अभियान में बच्चों को टीके नहीं लगवाए और अब फाइलेरिया की दवा नहीं खिला रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि टीमें गठित की गई हैं। वे घरों में जाकर लोगों को समझा रही हैं। दवा खाने का लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि फाइलेरिया का संक्रमण बहुत देर में पता चलता है। बाद में रोगी की स्थिति बिगड़ जाती है। अगर दवा खा लें तो बचाव रहता है। साल में एक बार ही फाइलेरिया की दवा खानी होती है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि लोग झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। शहर में 1009 परिवार ऐसे चिह्नित किए गए थे जिन्होंने अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं कराया। उन्होंने बताया कि 457 परिवारों को टीकाकरण के लिए राजी किया गया है। सीएमओ डॉ. नेमी ने लोगों से अपील की कि फाइलेरिया की दवा खाएं। बचाव का यही तरीका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed