फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reflector tape installed on both sides of the culvert railing; black and white stripes painted on the plinth.

Kanpur News: पुलिया रेलिंग के दोनों ओर लगाए रिफ्लेक्टर टेप, प्लिंथ पर बनाई काली सफेद पट्टियां

Thu, 18 Jun 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 18 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Reflector tape installed on both sides of the culvert railing; black and white stripes painted on the plinth.
कानपुर देहात। अकबरपुर में हाईवे पर कई जगह सफर खतरे भरा है। स्थायी समाधान के बजाय एनएचएआई के मेंटेनेंस अधिकारियों ने महज खानापूरी कर दी। अकबरपुर में थाने के सामने हाईवे के सर्विस लेन के बीच में लगे ट्रांसफार्मर की प्लिंथ (चबूतरा) पर काली सफेद पट्टी बनवाई गई जबकि सहजादपुर में राजकीय महाविद्यालय के पास सर्विस लेन के बीच पुलिया रेलिंग के दोनों ओर रिफ्लेक्टर टेप लगवाया गया है।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर आए दिन हादसे होते हैं। सुरक्षित सफर के लिए जरूरी कदम उठाने की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। हालांकि जिम्मेदार फौरी इंतजाम करा रहे हैं। अकबरपुर में हाईवे की सर्विस लेन के बीच सड़क पर ट्रांसफार्मर रखा है। इससे दुर्घटना का खतरा है। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस पर विमर्श होता है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। वहीं, सहजादपुर में राजकीय महाविद्यालय के पास बीच सड़क पुलिया की रेलिंग से खतरा है। संवाद न्यूज एजेंसी ने बीते पांच मई को मुद्दा उठाया तो एनएचएआई के मेंटेनेंस अधिकारियों ने फौरी तौर पर काली सफेद पट्टी बनवाकर और रिफ्लेक्टर टेप लगवा दिया। ऐसे में जरा सी चूक पर हादसा तय है। इन खतरों वाली जगह के पहले कोई सूचना बोर्ड आदि भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

......................
अकबरपुर में हाईवे की सर्विस लेन के बीच लगे ट्रांसफार्मर को हटाया जाना है। इसके लिए बिजली निगम से एस्टीमेट मांगा गया है। फिलहाल प्लिंथ पर सफेद काली पट्टी बनवा दी गई है जबकि सहजादपुर में पुलिया की रेलिंग हटवाकर छूटे हिस्से में पुलिया बनाई जानी है। यहां रिफ्लेक्टर टेप लगाय गया है। जल्द की सूचना बोर्ड और ट्रांसफार्मर की प्लिंथ पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाया जाएगा। - यूसी मिश्र, प्रोजेक्ट मैनेजर मेंटीनेंस एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed