{"_id":"632c55bb42fd1f3b0c344422","slug":"refined-oil-tanker-overturned-uncontrollably-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा में पलटा टैंकर: सड़क पर फैला रिफाइंड ऑयल, केन और बर्तन लेकर तेल भरने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में पलटा टैंकर: सड़क पर फैला रिफाइंड ऑयल, केन और बर्तन लेकर तेल भरने पहुंचे लोग
Thu, 22 Sep 2022 06:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 22 Sep 2022 06:25 PM IST
सार
बकेवर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण सड़क हादसा हो गयार। इसमें रिफाइंड भरा टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इससे टैंकर में भरा ऑयल सड़क पर फैल गया। इसकी सूचना मिलते ही, लोग तेल भरने प्लास्टिक की केन और बर्तन लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन
सड़क पर पलटा रिफाइंड ऑयल टैंकर और तेल भरते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण हाईवे पर रिफाइंड भरा टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। रिफाइंड फैलने पर भरने की होड़ मच गई। लोग प्लास्टिक की केन और बर्तन में रिफाइंड भरकर ले गए। पुलिस ने लोगों को भगाया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद इसी स्थान पर एक ट्रक भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। हाईवे पर सुनवर्षा रजबहा की पुलिया से टकराकर रिफाइंड से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
इसी स्थान पर एक ट्रक भी पलटा, जिससे उसमें सवार एक यात्री घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजस्थान के बाड़मेड़ निवासी बेलाराम ने बताया कि गुजरात के गांधीनगर से टैंकर में रिफाइंड लेकर कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह करीब चार बजे तेज बारिश के कारण सुनवर्षा रजबहे के पास डिवाइडर नहीं दिखा और गाड़ी उससे टकराकर पलट गई। हादसे में बेलाराम घायल हो गया। हादसे के करीब एक घंटे बाद एक ट्रक भी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया।
चालक और हेल्पर मौके से भाग निकले। ट्रक में सवार औरैया निवासी यात्री अनिल घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल करके कार्रवाई की जाएगी।