{"_id":"69deab18b4449cf8b5091352","slug":"recruit-soldier-arrested-after-sexual-harassment-report-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1489308-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिक्रूट सिपाही पर यौन शोषण की रिपोर्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिक्रूट सिपाही पर यौन शोषण की रिपोर्ट, गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट सिपाही योगेंद्र सिंह के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की एफआईआर हुई है। शारदानगर के हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शारदानगर के छात्रावास में रहने वाली युवती की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 को ट्रेन से परीक्षा देने के लिए आगरा जा रही थीं। उनकी मुलाकात अलीगढ़ निवासी रिक्रूट सिपाही योगेंद्र सिंह से हुई। उसने कहा कि वह कानपुर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहा है। वह उसकी नौकरी लगवा देगा। रिक्रूट सिपाही ने उससे बातचीत शुरू कर दी। शादी का प्रस्ताव दिया और युवती की मां से बातचीत की।
युवती का आरोप है कि रिक्रूट सिपाही ने उसे 22 फरवरी 2026 को पुलिस लाइन में शहीद स्मारक के पीछे बुलाया। जबरन यौन शोषण किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो और फोटो ले लिए। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।