फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Recovery parachute made for Gaganyaan, export of brake parachute to Malaysia

UP: गगनयान के लिए बनाया रिकवरी पैराशूट, मलयेशिया को ब्रेक पैराशूट किया निर्यात

Sat, 01 Oct 2022 10:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Oct 2022 10:44 AM IST
सार

रिकवरी पैराशूट चालक दल की गति को 216 मीटर प्रति सेकेंड से 11 मीटर प्रति सेकेंड कर सुरक्षित लैंडिंग कराएगा। कंपनी ने 2016-17 के बाद मलयेशिया को 20 ब्रेक पैराशूट निर्यात किए हैं। कंपनी ने एक करोड़ से ज्यादा का निर्यात केवल छह महीने में किया है।

विज्ञापन
Recovery parachute made for Gaganyaan, export of brake parachute to Malaysia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुध कंपनी ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) ने मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम गगनयान के चालक दल की समुद्र पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (एडीआरडीई) के साथ मिलकर रिकवरी पैराशूट का निर्माण किया है। तीन चरणों का ट्रायल भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


यह पैराशूट चालक दल की गति को 216 मीटर प्रति सेकेंड से 11 मीटर प्रति सेकेंड कर सुरक्षित लैंडिंग कराएगा। यह जानकारी कंपनी के सीएमडी वीके तिवारी ने कंपनी के जीटी रोड स्थित हेडक्वार्टर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि आयुध पैराशूट निर्माणी (ओपीएफ) को ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड कंपनी बने शनिवार को एक साल हो जाएंगे।
विज्ञापन


कंपनी ने 2016-17 के बाद मलयेशिया को 20 ब्रेक पैराशूट निर्यात किए हैं। कंपनी ने एक करोड़ से ज्यादा का निर्यात केवल छह महीने में किया है। केन्या को जल्द ही पैराशूट निर्यात किया जाना प्रस्तावित है। कंपनी ने रिसर्च एंड डेवलेपमेंट को बढ़ावा देने के लिए कानपुर और दिल्ली आईआईटी के साथ करार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत चार पेटेंट, छह कॉपीराइट, एक ट्रेडमार्क एक साल में हासिल किए हैं। वार्ता के दौरान निदेशक एचआर व ऑपरेशंस सुनील दाते, निदेशक वित्त सुरेंद्र धापोड़कर, संयुक्त महाप्रबंधक प्रतीक्षा सैनी, कार्यप्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।

सैन्य बलों से मिल रहा काम
सीएमडी ने बताया कि कंपनी बनने के बाद सेनाओं की ओर से 152 करोड़ के आर्डर दिए गए। कंपनी ने अक्तूबर 2021 से मार्च 2022 तक छह महीने में एक करोड़ 63 लाख का लाभ कमाया है। कंपनी के पास सेनाओं व अन्य बलों के 615 करोड़ के आर्डर हैं। निदेशक वित्त सुरेंद्र धापोड़कर ने बताया कि कार्डियो-वस्कुलर एक्सरसाइज के लिए महत्वपूर्ण गति प्रतिरोध पैराशूट कंपनी बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed