फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Recommendation of suspension of center in-charge and food marketing officer

केंद्र प्रभारी व खाद्य विपणन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

Sat, 09 Jan 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of center in-charge and food marketing officer
धान खरीद केंद्र में किसान से पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : DEHAT
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के अबाबाकरपुर गांव स्थित खरीद केंद्र पर धान न खरीदे जाने से त्रस्त किसान द्वारा धान के बोरों में आग लगाने के मामले में जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने केंद्र प्रभारी अर्जुन पाठक और जिला खाद्य विपणन अधिकारी के खिलाफ निलंबन कार्रवाई की संस्तुति के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

खरगपुर गांव के एक किसान ने राजकीय धान क्रय केंद्र (हॉट केंद्र) चौबेपुर प्रभारी एसएमआई अर्जुन प्रसाद पाठक पर धान की तौल निर्धारित तिथि पर न कराए जाने का आरोप लगाकर धान के बोरों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। शुक्रवार को खाद एवं रसद विभाग कानपुर मंडल के आरएमओ आरबी सिंह, डिप्टी आरएमओ संतोष यादव, तहसीलदार अवनीश कुमार, तहसील प्रभारी एसएमआई अमित सिंह धान खरीद केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने धान खरीद संबंधी कागजात चेक किए और मौके पर मौजूद किसानों से खरीद के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

आरएमओ ने बताया कि केंद्र पर किसानों की भीड़ अधिक होने के कारण सात जनवरी की सुबह किसान के धान की तौल न कराकर देरशाम कराई गई थी। इस बीच किसी शरारती तत्व ने खरगपुर गांव के वीरेंद्र सिंह के धान के बोरों में आग लगा दी। देर शाम जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने ट्वीट आदेश में केंद्र प्रभारी अर्जुन पाठक और जिला खाद्य विपणन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed