फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Real sisters missing since 13 days returned after marrying with two brothers

यूपी: 13 दिन से लापता सगी बहनें दो भाइयों से शादी कर लौटीं, बोलीं- आर्य समाज मंदिर में किया विवाह

Mon, 06 Sep 2021 12:24 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Sep 2021 12:24 AM IST
सार

पिता ने ग्राम नगला कल्लू निवासी दो लोगों के विरुद्ध युवतियों को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी। रविवार को दोनों बहनें शाहाबाद कोतवाली पहुंचीं और खुद को बालिग बताते हुए अभिलेख दिखाए।

विज्ञापन
Real sisters missing since 13 days returned after marrying with two brothers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीती 24 अगस्त को शौच के लिए निकलीं सगी बहनें 13वें दिन शादी कर कोतवाली पहुंच गईं। कोतवाली में दोनों बहनों ने खुद को बालिग बताते हुए अपने-अपने प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर लेने का दावा किया।
विज्ञापन


खास बात यह है कि दोनों बहनों ने जिन युवकों से शादी की है वे भी आपस में सगे भाई हैं और इस लिहाज से दोनों बहनें भी अब देवरानी-जेठानी हो गईं हैं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (26) की शादी सात वर्ष पहले मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
विज्ञापन


उसके तीन वर्ष की एक बेटी भी है। बीती 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर वह मायके आई थी। 24 अगस्त की सुबह वह छोटी बहन (23) के साथ शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद दोनों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता ने ग्राम नगला कल्लू निवासी दो लोगों के विरुद्ध युवतियों को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की छानबीन में लगी थी। रविवार को दोनों बहनें शाहाबाद कोतवाली पहुंचीं और खुद को बालिग बताते हुए अभिलेख दिखाए।

साथ ही पुलिस को यह भी बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। नगला कल्लू निवासी जिस व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उससे विवाहित बहन और उसके छोटे भाई से दूसरी बहन ने आर्य समाज मंदिर में शादी करने का दावा किया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पूरा प्रकरण संज्ञान में है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed