{"_id":"5be53fcbbdec226975789771","slug":"real-life-thug-of-hindostan-natwarlal-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़िए असली 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' मिथलेश कुमार उर्फ नटवरलाल के होश उड़ा देने वाले किस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए असली 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' मिथलेश कुमार उर्फ नटवरलाल के होश उड़ा देने वाले किस्से
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
नटवरलाल के नाम से मशहूर मिथलेश कुमार श्रीवास्तव
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर आमिर खान व्यापारियोें और अंग्रेजों को ठगने की कला दिखाते हुए दर्शकों का दिल जीतने की कवायद कर रहे हैं। फिल्म में गांव गोपालपुर जिला कानपुर अवध निवासी फिरंगी मल्लाह बने आमिर का एक डायलॉग 'धोखा स्वभाव है मेरा' काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह फिल्म आजादी से पहले की कहानी दर्शाती हुए लोगों का मनोरंजन करती है, लेकिन अपने देश में एक ऐसा असली ठग रहा है, जिसने पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों की नाक में वाकई दम कर रखा था। हम बात कर रहे हैं नटवरलाल के नाम से मशहूर मिथलेश कुमार श्रीवास्तव की।
नटवरलाल के नाम से मशहूर मिथलेश कुमार श्रीवास्तव
75 साल उम्र में भी उसके हाथ-पैर और दिमाग इतनी तेजी से चलते थे कि पुलिसवालों के सामने ही वह गायब हो जाता था। वह खुद को रॉबिन हुड कहता था और उसे अपने आप पर इतना ज्यादा भरोसा था कि दावे के साथ जज को भी अपने पक्ष में फैसला सुनाने पर मजबूर कर सकता था। हम बात कर रहे हैं सदी के महाठगों में शुमार मिथलेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ नटवरलाल की, जिसने 8 राज्यों की पुलिस को छका के रख दिया था।
नटवरलाल के नाम से मशहूर मिथलेश कुमार श्रीवास्तव
शातिर ठग के किस्से...
मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव नाम से आपको कोई चेहरा शायद याद नहीं आए लेकिन नटवर लाल नाम लिया जाए तो आप लगभग मुहावरा बन चुके इस नाम को भूल नहीं पाएंगे। चालाकी और ठगी को ललित कला बना देने वाला यह शख्स अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उस पर बहुत सारी किताबें लिखी गई और दो फिल्में भी बनीं–‘मिस्टर नटवर लाल’ जिसमें अमिताभ बच्चन हीरो थे। साल 2014 में राजा नटवरलाल फिल्म भी आई थी, जिसमें इमरान हाशमी हीरो बने थे।

नटवर लाल मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव के 52 से ज्यादा ज्ञात नामों में से एक था। उसे ठगी के जिन मामलों में सजा हो चुकी थी, वह अगर पूरी काटता तो 117 साल की थी। 30 मामलों में तो सजा हो ही नहीं पाई थी। आठ राज्यों की पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। बिहार के सिवान जिले में नटवर लाल का जन्म हुआ था। नटवर लाल हमेशा बहुत नाटकीय तरीके से अपराध करता था। उससे भी ज्यादा नाटकीय तरीके से पकड़ा जाता था और उससे भी ज्यादा नाटकीय तरीके से फरार होता था।
विज्ञापन
नटवरलाल के नाम से मशहूर मिथलेश कुमार श्रीवास्तव
दो जवान और एक हवलदार उसे लेने आए थे
लगभग 75 साल की उम्र में दिल्ली की तिहाड़ जेल से कानपुर के एक मामले में पेशी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के दो जवान और एक हवलदार उसे लेने आए थे। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से लखनऊ मेल में उन्हें बैठना था। स्टेशन पर खासी भीड़़। पहरेदार मौजूद और नटवर लाल बैंच पर बैठा हाफ रहा था। उसने सिपाही से कहा कि बेटा बाहर से दवाई की गोली ला दो। मेरे पास पैसा नहीं हैं लेकिन जब रिश्तेदार मिलने आएंगे तो दे दूंगा।