फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव को अपने ही गढ़ में लगा बड़ा झटका, कई सपाइयों ने थामा शिवपाल का हाथ

Sat, 10 Nov 2018 08:05 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Many Samajwadi Party leaders and workers came in ShivPal yadav's support
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने गढ़ में एक बड़ा झटका लगा है। 50 से अधिक सपाइयों ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को इटावा के सैफई में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि जहां मुझे सम्मान नहीं मिला, वहां कार्यकर्ताओं को कैसे सम्मान मिलेगा। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया और हर कार्यकर्ता को सम्मान देने की बात कही।
Many Samajwadi Party leaders and workers came in ShivPal yadav's support
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शिवपाल सिंह यादव का दर्द भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि बहुत लोग सम्मान न मिलने के कारण दुखी हैं और जमीनी कार्यकर्ताओं को वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसके असली हकदार हैं।
Many Samajwadi Party leaders and workers came in ShivPal yadav's support
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल यादव ने कहा कि अगर बूथ पर मेहनत करने वाला कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा और उसको तवज्जो नहीं दी जाएगी तो आपका बूथ लगातार कमजोर होता चला जाएगा। इसका खामियाजा एक न एक दिन भुगतना पड़ेगा। कुछ लोगों ने इसका खामियाजा भुगता भी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Many Samajwadi Party leaders and workers came in ShivPal yadav's support
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल सिंह ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उनका मान सम्मान सुरक्षित रखने के लिए ही सेकुलर मोर्चा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनी है। जो नाराज हैं और जिन्हें सम्मान नहीं मिल पा रहा है वे हमारे पास आए सर्कुलर मोर्चा में उनका स्वागत है।

 
विज्ञापन
Many Samajwadi Party leaders and workers came in ShivPal yadav's support
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी छोड़ कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) में शामिल होने वालों में विश्राम सिंह, शिवप्रताप, मान सिंह कठेरिया, शोभाराम, जबर सिंह, गोकुल, सतपाल, सुभाष, लाखन सिंह, देशराज, उम्मेद सिंह, रविंद्र कुमार, संतोष, राजवीर सिंह, रजनीश कुमार, राकेश पंडित, रमेश पंडित, सीताराम, बादशाह आजाद, पिंटू रक्षपाल समेत आधा सैकड़ा कार्यकर्ता हैं।  संजीव यादव ने शिवपाल सिंह यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मानिक चन्द्र यादव, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, डॉ. अरविंद यादव, गुड्डू जिलाध्यक्ष सुनील यादव मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed