फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Read all the sports news of Kanpur in single click, kanpur sports

Kanpur: ग्रीनपार्क में होंगे अंडर-25 के दो मुकाबले, एक ही क्लिक में पढ़ें शहर की सभी प्रमुख खेल की खबरें

Wed, 04 Jan 2023 11:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Read all the sports news of Kanpur in single click, kanpur sports
ग्रीनपार्क - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रीनपार्क में अंडर-25 के होंगे दो मुकाबले
विज्ञापन

अंडर-25 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के दो मुकाबले ग्रीनपार्क में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 22 जनवरी को यूपी व असम के बीच होगा। दूसरा मुकाबला 29 जनवरी को यूपी व झारखंड के बीच खेला जाएगा। मैच को लेकर ग्रीनपार्क स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लखनऊ में हो रहे रणजी मैच ग्रीनपार्क में होने थे, मगर किन्हीं कारण से मैच इकाना में कराना पड़े। इसके बाद ग्रीनपार्क को लेकर कई सवाल उठे थे। इस कारण अब दो मैच उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ग्रीनपार्क में कराने जा रहा है।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीरंदाजी टीम प्रयागराज रवाना
प्रयागराज में पांच से सात जनवरी के मध्य 66वीं यूपी बोर्ड राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए कानपुर मंडल की टीम बुधवार को प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। विगत पांच नवंबर को ओईएफ मैदान में हुई कानपुर मंडल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इंडियन राउंड में अविरल पाठक, अंकुश पाल, अपर्णा पाठक, अक्षय कुमार तिवारी, श्रेयांश श्रीवास्तव, आयुष झा, जाह्नवी का चयन हुआ। इंडियन राउंड में अपूर्व वशिष्ठ, आरव जायसवाल, अमन सिंह, अविचल पाठक शामिल हैं। रिकर्व राउंड में भूमि सम्राट राव, इमरान अहमद, रंजीत, रिषी यादव, ज्ञानू, वैष्णवी अग्निहोत्री चुने गए हैं।
विज्ञापन


वर्ल्ड तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे पांच खिलाड़ी
नवंबर में हरियाणा में हुई 18वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले शहर के पांच खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शहर के मास्टर तैराक प्रकाश अवस्थी ने 50 और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में दो स्वर्ण पदक जीते थे। अनुभव मिश्रा ने अलग-अलग स्पर्धाओं में तीन कांस्य पदक, प्रणय द्विवेदी ने एक कांस्य, रंजना सफ्फड़ ने एक रजत व दो कांस्य, आरके कमल ने रजत पदक जीता था। इसी प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। हालांकि अभी प्रतियोगिता की तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग की गेंदबाजी से गांधीग्राम क्लब दस विकेट से जीता
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को अनुराग की घातक गेंदबाजी की बदौलत गांधीग्राम क्लब ने दस विकेट से जीत दर्ज की। रामलखन भट्ट मैदान पर कानपुर जिमखाना की टीम 18.1 ओवर में 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गांधीग्राम की टीम ने सात ओवर में लक्ष्य पा लिया।

अंडर-14 के सेलेक्शन मैच
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से गुरुवार को अंडर-14 खिलाड़ियों के सेलेक्शन मैच का आयोजन किया जाएगा। इस मैच में वे खिलाड़ी शामिल होंगे, जिन्होंने ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन दिखाया था। मैच कमला क्लब व ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसमें प्रदेश भर के 80 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनके बीच छह टीमें बनाकर मैच कराए जाएंगे। मैच 50-50 ओवर के होंगे। इन मैचों में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन दिखाएगा, उसे कैंप में शामिल किया जाएगा। कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन यूपी टीम में किया जाएगा। चयन समिति के चेयरमैन अमरीश गौतम, सदस्य सुरेंद्र चौहान, उत्कर्ष चंद्रा, ललित वर्मा, असलम अली खिलाड़ियों की बारीकियों को परखेंगे। मैच एक हफ्ते तक चलेंगे। अगले हफ्ते कैंप का आयोजन कमला क्लब में ही किया जाएगा। 


ताइक्वांडो में विशाल ने जीता स्वर्ण पदक
सीबीएसई की ओर से गाजियाबाद में 31 दिसंबर से पांच जनवरी तक राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप चल रही है। इसमें शहर के विशाल यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। विशाल डीडी विद्या निकेतन एजुकेशन सेंटर चकेरी के छात्र हैं। प्रतियोगिता में विशाल ने अंडर-74 किलो भार वर्ग की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। स्कूल के प्रबंधक मोहन तिवारी, शुभम तिवारी, संजय सिंघल, रेनू श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह यादव ने विशाल को बधाई दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed