{"_id":"672ce0687382bf652f0c1ff3","slug":"read-all-the-sports-news-of-kanpur-in-one-click-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ से भिड़ेगी यूपी की टीम, एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की सभी खेल की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ से भिड़ेगी यूपी की टीम, एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की सभी खेल की खबरें
Thu, 07 Nov 2024 09:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:16 PM IST
सार
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच होगा। यूपी और छत्तीसगढ़ की टीम ने गुरुवार को अभ्यास किया।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में पिछले वर्ष की उपविजेता उत्तर प्रदेश की टीम शुक्रवार को ग्रीनपार्क में छत्तीसगढ़ के खिलाफ चौथी जीत दर्ज कर नॉकआउट दौर में पहुंचने के लिए उतरेगी। इलीट ग्रुप-बी में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले तीन मैच जीतकर 39 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इसी ग्रुप में छत्तीसगढ़ की टीम 28 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। दोनों ही टीमों ने गुरुवार को ग्रीनपार्क में अभ्यास किया।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक खेले गए भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के बाद नवंबर में पहला बड़ा आयोजन होने जा रहा है। मैच के लिए स्टेडियम में पांच नंबर का विकेट तैयार किया गया है। उत्तर प्रदेश टीम के बल्लेबाज कानपुर के आदर्श सिंह, कप्तान आराध्य यादव, रितुराज शर्मा, स्वास्तिक चिकारा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। इसी के लिए चिकारा को रणजी टीम से खासतौर पर बुलाया गया है, जबकि समीर रिजवी को सीके नायडू से रणजी ट्रॉफी के लिए शिफ्ट किया गया है। वहीं, गेंदबाजी प्रशांत वीर, विजय यादव, कुणाल त्यागी, शुभम मिश्रा, रोहित द्विवेदी पर निर्भर रहेगी। जो रन बनाने में विरोधी बल्लेबाजों की राह कठिन बनाएंगे।
शुरू में गेंदबाजों की तो दूसरे सत्र में बल्लेबाजों की मददगार होगी पिचमौसम इस समय साफ है, लेकिन रात में पड़ रही हल्की ठंड के चलते सुबह मैदान में ओस देखने को मिल सकती है। इससे पिच पर पहले गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। वहीं, दूसरे सत्र से बल्लेबाज हावी हो सकते हैं। लिहाजा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को शुरुआत में थोड़ा सतर्क होकर खेलना होगा।
विज्ञापन
टीमों ने किया जमकर अभ्यास
ग्रीनपार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की टीम ने कोच विक्रमजीत मलिक की देखरेख में दूसरे दिन भी जमकर अभ्यास किया। जबकि, देर से पहुंचने के चलते छत्तीसगढ़ की टीम सिर्फ एक दिन गुरुवार को ही अभ्यास कर सकी। अभ्यास सत्र में मेहमान टीम ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। उत्तराखंड के खिलाफ पिछले मैच में शतकीय पारियां खेलने वाले छत्तीसगढ़ के कप्तान अक्षत राणा, दीपेंद्र कुश के अलावा दुष्यंत और नील भी शानदार फार्म में हैं। यह बल्लेबाज उत्तर प्रदेश की टीम की जीत में मुश्किल पैदा कर सकते हैं। वहीं, नील, हर्षित व समरदीप अपनी गेंदबाजी से मेजबान टीम को रन बनाने से रोकेंगे। दोनों टीमों के बीच आज से शुरू होने वाला मैच बेहद शानदार होने की उम्मीद है। यह मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
ग्रेजिया जायंट्स, क्रेजी क्राउड व एनआरआई वॉरियर्स ने जीते मैच
मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी में बृहस्पतिवार को एनआरआई प्रीमियर लीग (एनपीएल) सीजन-2 में तीन मुकाबले खेले गए। इसमें ग्रेजिया जायंट्स ने बंसीवाला इलेवन को 81 रन से हराया। दूसरे मैच में क्रेजी क्राउड ने मायरा मार्वल को 35 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में एनआरआई वारियर्स ने 2 विकेट से वेयरहब वॉरियर्स को शिकस्त दी।
एनआरआई परिसर में खेले गए पहले मैच में ग्रेजिया जायंट्स की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में बंसीवाला इलेवन की टीम 15 ओवर में आठ विकेट पर 217 रन ही बना सकी। ग्रेजिया जायंट्स की ओर से 37 गेंद पर 136 रन बनाने पर अमोल कपूर को विधायक अभिजीत सांगा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरे मैच में क्रेजी क्राउड की टीम 12.1 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई। जवाब में मायरा मार्वल की टीम 11.1 ओवर में 117 रन पर ही सिमट गई। क्रेजी क्राउड के अभिषेक दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में एनआरआई वॉरियर्स ने 15 ओवर में 198 रन बनाए। जवाब में वेयरहब वॉरियर्स की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। इसमें एनआरआई वॉरियर्स के धीरेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर आयोजक मनीष माहेश्वरी, गौरव रावत, नीरज शुक्ला, नवीन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
तैराकी कोचिंग कैंप के लिए खिलाड़ी चयनित
अंतर महाविद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन सीएसजेएमयू में हुआ। प्रदर्शन के आधार पर आठ पुरुष और चार महिला प्रतिभागियों का चयन कोचिंग कैंप के लिए हुआ है। क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडेय ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का 15 दिवसीय तैराकी कोचिंग कैंप आठ नवंबर से विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में तेजिंदर शर्मा की देखरेख में लगेगा। पुरुष वर्ग में खजान सिंह कॉलेज उन्नाव के आदित्य पाठक, सीएसजेएमयू के अमित त्रिपाठी, अनुज कुमार, अजय निषाद, उमेश निषाद, पुलकित गर्ग, डीएवी कॉलेज के सोनू यादव और केएएलएस कॉलेज कानपुर के आदित्य शुक्ला को चयनित है। महिला वर्ग में सीएसजेएमयू की स्नेह निषाद, सानिया दानिश, डीबीएस कॉलेज की शिवांगी राजभर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज की आयुषी पांडेय हैं।
प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में बीएनएसडी के खिलाड़ियों ने जीते पदक
लखनऊ स्थित चौक स्टेडियम में हुई प्रथम प्रदेशीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक प्राप्त किए। अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के मोनाक्ष, शौर्य, गौरांग, हार्दिक, रितिका, अन्या, आद्या, विद्यांशी ने जीत दर्ज की। अंडर-19 बालक वर्ग में रचित, ऋत्विक, प्रभात, आदित्य उप विजेता रहे। यह जानकारी कानपुर टीम की मैनेजर नीता त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
कुलदीप की घातक गेंदबाजी से रोवर्स ने विनर्स क्लब को 135 रनों से हराया
केसीए से मान्यता प्राप्त ओलंपिक रजिस्टर्ड क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित कलावती स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इसमें चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन से रोवर्स क्लब ने विनर्स क्लब को 135 रनों से हराया। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान पर हुए मैच में रोवर्स क्लब ने 34.4 ओवर में 209 रन बनाए। इसमें कप्तान फैज अहमद ने 87, विकास यादव ने 35 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में विनर्स क्लब से रिषभ यादव ने चार, अभिषेक व भवानी सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। उधर, विनर्स क्लब की पूरी टीम कुलदीप यादव की गेंदबाजी के आगे 19.5 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। टीम से प्रबल केसरवानी ने सर्वाधिक 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रोवर्स क्लब के कुलदीप यादव ने 18 रन देकर पांच विकेट और अनमोल पांडेय ने 35 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। कुलदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव राम किशोर ने दी।
सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 11 से
पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष पर खेल निदेशालय की ओर से प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता 16 से 22 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए जिला व मंडलस्तरीय खिलाड़ियों का चयन ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय ट्रायल 11 नवंबर को और मंडलस्तरीय ट्रायल 12 नवंबर को दोपहर 2 बजे से होगा। ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी उपक्रीड़ाधिकारी व क्रिकेट प्रशिक्षक अमित पाल से मोबाइल नंबर 9451873545 पर संपर्क कर सकते हैं।