फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ravikiran elected President and Pankaj General Secretary in Lekhpal Association elections.

Kanpur News: लेखपाल संघ चुनाव में रविकरन अध्यक्ष व पंकज बने महामंत्री

Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ravikiran elected President and Pankaj General Secretary in Lekhpal Association elections.
अमरौधा। भोगनीपुर तहसील में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में रविकरन सिंह को अध्यक्ष और पंकज शुक्ला को निर्विरोध महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के सिकंदरा तहसील अध्यक्ष व चुनाव पर्यवेक्षक अजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रविकरन को 21 वोट मिले, जबकि इसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे विवेक कुमार को महज एक वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं महामंत्री पर पंकज को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रांशी कटियार, संगठन मंत्री पद पर कपिल उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवम निगम, ऑडिटर पद पर एकता सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गुप्ता को निर्विरोध चुना गया। चुने गए पदाधिकारियों ने एसडीएम देवेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। एसडीएम ने पूरी टीम को बधाई देते हुए निष्ठा से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। यहां प्रवीण, नवनीत, अजीत, आशीष, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed