फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ravidas Jayanti celebrated in the city

रविदास जयंती पर उमड़ी आस्था

Tue, 23 Feb 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 23 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti celebrated in the city

समाज को अंधविश्वास से सजग कर नई दिशा दिखाने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। अर्मापुर इस्टेट संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महान संत का मानना था कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा..’। वह जीवन के कठिन परिस्थितियों व संघर्ष में समाज को रास्ता दिखाने का काम करते रहे।

विज्ञापन


वह ऐसे राज्य की कल्पना करते थे, जहां सभी को रहने, खाने और सम्मान से जीने का हक मिले।
संत रविदास सेवा समिति के इस कार्यक्रम में निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान, चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई गई। यहां एसो. प्रोफेसर सीएसजेएम डॉ. मुनेश कुमार ने संत रविदास की जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इस दौरान 10 समाज सेवियों का सम्मान हुआ। महाप्रबंधक फील्ड गन निर्माणी नरेंद्र कुमार, जीसी रजाउत, राम जियावन, पारसनाथ, रामशंकर, प्रवेश कुमार, सीडी राम, डॉ. धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी ने ईदगाह चौराहा स्थित रविदास आश्रम में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने संत रविदास के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा  की। यहां शंकर दत्त मिश्रा, विजय नारायण शुक्ला, केके तिवारी, चंद्रमणि मिश्र, अमृतलाल, सुरेंद्र बहादुर आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ ने लक्ष्मीपुरवा के सुमन एजुकेशन सेंटर में जयंती मनाई।

यहां डॉ. सदस्य दिवाकर मिश्रा, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। भरतीय दलित संघर्ष सेना और दलित उत्थान समिति ने डीएवी काॅलेज चौराहे से संत शिरोमणि की शोभा यात्रा निकाली। संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम समिति ने ईदगाह में समरसता शिविर लगाया। लंगर का उद्घाटन एमएलसी अरुण पाठक ने किया।

शास्त्री नगर विजय नगर में संत रविदास जयंती समारोह समिति ने शोभायात्रा निकाली। इसमें निर्मल तिवारी, अरविंद विश्वकर्मा, आरके भाष्कर आैर राधेश्याम भारतीय मौजूद रहे। जनता दल (यू.) ने रामकृष्ण नगर में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया।

धनीराव पैंथर ने मकराबटगंज में सभा आयोजित की। दलित मूवमेंट आफ इंडिया संस्था ने आजाद नगर में संत गुरु रविदास की जीवन पर गोष्ठी रखी। गुरु रविदास महाराज जी सर्व समाज विकास समिति ने नानाराव पार्क में प्रसाद बांटा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन भी हुए। प्रांतीय कुरील पंचायत ने टेलीग्राफ रोड से संत रविदास की शोभायात्रा निकाली।


अच्छी झांकी लाने वालों को पुरस्कृत किया गया। संत शिरोमणि गुर रविदास जन कल्याण समिति ने ईदगाह चौराहा संत रविदास आश्रम में जन्मोत्सव मनाया। जिला युवा कांग्रेस कानपुर नगर ग्रामीण ने बेनाझाबर स्थित रविदास आश्रम जयंती मनाई। एडवोकेट राधारमन धानविक, शैलेंद्र शुक्ला, अनिल राज, जीतू दत्त, सुशांत गांगुली, सुमित यादव विशाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed