फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ratan Srivastava Appointed Acting President, Jitendra Sharma Vice President of District Kho-Kho Association

Kanpur News: जिला खो-खो संघ में रतन श्रीवास्तव बने कार्यवाहक अध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष

Wed, 22 Apr 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ratan Srivastava Appointed Acting President, Jitendra Sharma Vice President of District Kho-Kho Association
कानपुर। सिविल लाइन्स स्थित रेस्टोरेंट में मंगलवार को कानपुर जिला खो-खो संघ की वार्षिक आम सभा हुई। इसमें बीते वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 20 साल के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


संरक्षक मंडल में डॉ. केएन तिवारी, रणबीर सिंह मलिक, अजय शंकर दीक्षित, सुदेश श्रीवास्तव और सत्य प्रकाश तिवारी शामिल किए गए। रतन श्रीवास्तव (आईपीएस) को कार्यवाहक अध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष तथा विपिन कुमार सोनकर को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन


आनंद कुमार, रोहित सोनकर व आरके यादव को सह सचिव, शिवलाल यादव को कोषाध्यक्ष और अभिमन्यु सिंह को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. महेश प्रसाद तकनीकी बोर्ड चेयरमैन, शिवलाल यादव सेलेक्शन कमेटी चेयरमैन और रामजी प्रजापति रेफरी बोर्ड चेयरमैन बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी अभिमन्यु सिंह को सौंपी गई। वरिष्ठ कार्यकारिणी में मुकेश सोनकर, सुशील प्रजापति, नितिन शुक्ला, राजेश मिश्रा, मुनेंद्र कुशवाहा, प्रिया सचान, मनीषा गुप्ता, ज्योति वर्मा, प्रीतम कुमार व सुधाकर अग्रवाल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। वहीं महिला विंग में डॉ. प्रीति पांडेय को सचिव नियुक्त किया गया। इससे पहले सभा का शुभारंभ मुख्य अतिथि कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रघुराज आदित्य दीक्षित के स्वागत से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed