फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rasulabad will be connected to Kathika Grid Substation, 6,000 houses will get uninterrupted electricity

Kanpur News: कठिका ग्रिड उपकेंद्र से जुड़ेगा रसूलाबाद, छह हजार घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Mon, 15 Jun 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rasulabad will be connected to Kathika Grid Substation, 6,000 houses will get uninterrupted electricity
कानपुर देहात। रसूलाबाद नगर के छह हजार घरों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी है। कठिका ग्रिड उपकेंद्र से रसूलाबाद नगर जुड़ेगा। 2.25 करोड़ की लागत से नई 33 केवी बिजली लाइन बनाई जाएगी। इससे पुरानी बिल्हौर लाइन में आए दिन होने वाले फॉॉल्ट की समस्या दूर होगी। कार्यदायी संस्था जल्द ही काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

रसूलाबाद तहसील मुख्यालय है। यहां तहसील, थाना, ब्लॉक, सीएचसी, माध्यमिक व महाविद्यालय आदि हैं। मौजूदा समय में 132 केवी बिल्हौर ग्रिड उपकेंद्र से नगर का उपकेंद्र जुड़ा है। यह लाइन करीब 40 किमी लंबी है। तेज हवा चलने पर पेड़ों की डालें तारों पर आ जाने से आए दिन फाल्ट होते हैं। लंबी लाइन की वजह से पेट्रोलिंग में मुश्किलें आती हैं। इधर शेड्यूल की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। बीते दिनों रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ऊर्जा मंत्री को खराब बिजली आपूर्ति की समस्या पत्र लिख चुकी हैं।
विज्ञापन

इधर नगर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए के मद्देनजर नजदीकी ग्रिड उपकेंद्र कठिका से रसूलाबाद को जोड़ने की मंजूरी मिली है। बजट भी जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था गंगा इंफ्रा को काम सौंपा गया है। कठिका से रसूलाबाद तक करीब 17 किमी लंबी नई 33 केवी लाइन बनेगी। रसूलाबाद उपकेंद्र और कठिका ग्रिड उपकेंद्र में लिंक बे (यार्ड लाइन) बनेगी। नई लाइन बनाने के लिए सामग्री उपलब्ध हो गई है। जल्द काम शुरू कराने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
बयान........
कठिका ग्रिड उपकेंद्र से रसूलाबाद नगर को जोड़ने के लिए नई 33 केवी लाइन बनाने काम सेकेंडरी वर्क विंग के स्तर से कराया जाना है। एक्सईएन सेकेंडरी वर्क की ओर से अवगत कराया गया है कि नई लाइन बनाने के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। - सुमित व्यास, अधीक्षण अभियंता विद्युत।
..........................
निर्बाध बिजली का मिलेगा दोहरा विकल्प
कठिका ग्रिड उपकेंद्र से रसूलाबाद नगर की बिजली आपूर्ति जुड़ने पर पहले से बनी बिल्हौर ग्रिड उपकेंद्र की लाइन भी बरकरार रहेगी। आपात स्थिति या फिर बड़े फॉल्ट पर दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति बहाल करने का विकल्प रहेगा। बिजली निगम इसे दोहरे स्रोत की तरह देख रहा है। अधीक्षण अभियंता सुमित व्यास ने बताया कि पहले से बनी बिल्हौर ग्रिड उपकेंद्र से रसूलाबाद नगर उपकेंद्र को जोड़ने वाली लाइन बरकरार रहेगी। इसका उपयोग विकल्प के तौर पर किया जा सकेगा। एक्सईएन झींझक एसके धीरानन ने बताया कि इसी माह काम पूरा होने की उम्मीद है।

.................
भार बढ़ने पर रुकेंगे फॉल्ट
रसूलाबाद नगर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवी कर दी गई है। इस पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अब तक उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवी थी। लगातार बढ़ते कनेक्शनों व लोड बढ़ने से यह पांच एमवी पॉवर ट्रांसफार्मर गर्मी में ओवरलोड हो जाता है। नया पावर ट्रांसफार्मर रखने और उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव किया गया था। बीते दिनों इसकी मंजूरी मिलने पर नया पांच एमवी ट्रांसफार्मर यार्ड में रखा गया है। फीडर विभाजन कर बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे भार बढ़ने पर फाल्ट रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed