फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rasuka on one

एक पर लगी रासुका

Tue, 08 Sep 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rasuka on one
शुक्लागंज। डीएम की संस्तुति के बाद रविवार को शुभममणि हत्याकांड में शामिल हत्यारोपी कन्हैया अवस्थी के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई की। मामले में अब तक चौदह लोग जेल में बंद है। शेष अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 19 जून सहजनी तिराहे के निकट पोनीरोड झंडावाला चौराहा निवासी शुभममणि त्रिपाठी की रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक जमीन के मामले में फे सबुक पर टिप्पणी के बाद शक्ति नगर निवासी दिव्या अवस्थी से रंजिश हुई और भाड़े के हत्यारों की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया गया। तब पुलिस ने शुभम के भाई ऋषभमणि त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान कुछ धाराएं बढ़ाई गईं। इस बीच कुछ और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। जिसमें दिव्या अवस्थी, कन्हैया अवस्थी, राघवेंद्र अवस्थी, मोनू खान, शहनवाज बिहारी, अफ सर अहमद, अब्दुल बारी, सफि यान निवासीगण अहमद नगर, रिजवान काना निवासी बेकनगंज कानपुर, मो. शानू निवासी बास मंडी, टीपू सुल्तान निवासी तलाक महल, संतोष बाजपेई निवासी मिश्रा कालोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि कपिल कटारिया निवासी शक्ति नगर व विकास दीक्षित निवासी गांधी नगर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सभी वर्तमान में जेल में बंद है। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सभी चौदह लोगों में से एक कन्हैया अवस्थी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed