{"_id":"5f19eb988ebc3e638b193592","slug":"rasan-card-dehat-news-knp572895585","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों को बिकरू में ही बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों को बिकरू में ही बांटा राशन
विज्ञापन
फोटो
- फोटो : DEHAT
चौबेपुर (बिल्हौर)। बिकरु की राशन दुकान निरस्त करके दूसरे गांव की दुकान से संबद्ध कर दी गई है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए आपूर्ति विभाग ने गांव में ही राशन बंटवाया। इससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
बिकरू की राशन दुकान कुख्यात विकास दुबे के नौकर दयाराम अग्निहोत्री के नाम आवंटित थी। इसका सारा कामकाज विकास का पड़ोसी गोपाल सैनी देखता था। दो जुलाई की रात विकास दुबे व उसके साथियों द्वारा आठ पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के बाद शुरू हुई जांच में पाया गया कि राशन वितरण में धांधली चल रही थी।
इसलिए राशन दुकान को निरस्त करके मरहमत नगर गांव स्थित राशन दुकान से सबद्ध कर दिया गया था। बिकरु से मरहमत नगर गांव की दूरी आठ किमी होने के कारण गांव वाले परेशान थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मरहमत नगर के कोटेदार सुरजन सिंह ने गुरुवार को राशन का वितरण बिकरू गांव में ही कराया।