{"_id":"627b24e693aed03c7813f39a","slug":"rapidly-increasing-corona-infection-in-kanpur-health-department-is-assuming-omicron-xe-variant-active-without-genome-sequencing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, विभाग जीनोम सिक्वेंसिंग के बिना मान रहा ओमिक्रॉन एक्सई वैरिएंट सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, विभाग जीनोम सिक्वेंसिंग के बिना मान रहा ओमिक्रॉन एक्सई वैरिएंट सक्रिय
Wed, 11 May 2022 08:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 11 May 2022 08:23 AM IST
सार
कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। नगर में अब तक 93,526 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 3015 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं, जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट के बिना ही स्वास्थ्य विभाग ने मान लिया है कि एक्सई वैरिएंट सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह मान लिया है कि ओमिक्रॉन का वैरिएंट एक्सई शहर में सक्रिय हो गया है। हालांकि अभी जो आरटीपीसीआर जांच हो रही है, उसमें डेल्टा संक्रमित भी निकल रहे हैं। इनके सैंपल केजीएमयू लखनऊ भी भेजे जा रहे हैं, लेकिन वहां से जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि ओमिक्रॉन के वैरिएंट ही संक्रमण फैला रहे हैं। इनका असर सामान्य फ्लू जैसा ही है। डेल्टा प्लस से कम खतरनाक हैं। मंगलवार को कोरोना के छह संक्रमित और मिले हैं। पांच संक्रमित आईआईटी के हैं और एक किदवईनगर का है।
विज्ञापन
आईआईटी में मिले दो संक्रमित एक ही परिवार के हैं। इसके अलावा एक पीएचडी छात्र है। यहां चार दिन से लगातार संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। यह माना जा रहा है कि वे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से संक्रमण लेकर यहां आए हैं।
विज्ञापन
वहीं, होम आइसोलेशन में नौ संक्रमित इलाज से संक्रमण मुक्त हो गए। नगर में अब तक 93,526 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 3015 लोगों के सैंपल लिए हैं। इन्हें आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।