{"_id":"60bcab808ebc3e52306ebb7c","slug":"rapid-drop-in-oxygen-levels-due-to-transition-to-the-delta-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण से तेजी से गिरा ऑक्सीजन स्तर, कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए बदलें तौर-तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण से तेजी से गिरा ऑक्सीजन स्तर, कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए बदलें तौर-तरीके
Sun, 06 Jun 2021 04:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 06 Jun 2021 04:53 PM IST
सार
दूसरी लहर में कोविड के डेल्टा वैरिएंट ने बड़ी तबाही मचाई है। इसका सबसे अधिक असर सांस पर था। इसी से आक्सीजन लेवल नीचे गया। अब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोरोना की तीसरी लहर के संबंध में आईएमए के बैनर तले आयोजित वेबिनार में बताया गया कि दूसरी लहर में कोविड के डेल्टा वैरिएंट ने बड़ी तबाही मचाई है। इसका सबसे अधिक असर सांस पर था। इसी से आक्सीजन लेवल नीचे गया। अब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है।
ऐसे में लोग बचाव के लिए कोविड गाइडलाइन के लिहाज से अपने तौर-तरीकों में बदलाव लाएं। कोरोना की दूसरी लहर से बाहर आ गए हैं लेकिन अभी चार महीने तक खुद को संक्रमण से बचाना है। मुख्य वक्ता कन्नौज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि लोग अपने बच्चों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएं।
बाहर निकलें तो भीड़ से दूर रहें। एक निजी दवा कंपनी ने बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है। कोवाक्सिन का भी ट्रायल शुरू हो गया है। एक महीने के अंदर बच्चों की वैक्सीन आने की संभावना है। 12 से 18 साल उम्र के बीच के बच्चों को वैक्सीनेशन की अनुमति मिल सकती है। मुख्य अतिथि आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कटियार थे। इस मौके पर आईएमए की नगर शाखा की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा, सचिव डॉ. दिनेश सिंह सचान, डॉ, अर्चना भदौरिया, डॉ. विकास मिश्रा आदि रहे।