फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rapid drop in oxygen levels due to transition to the delta variant

डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण से तेजी से गिरा ऑक्सीजन स्तर, कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए बदलें तौर-तरीके

Sun, 06 Jun 2021 04:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Jun 2021 04:53 PM IST
सार

दूसरी लहर में कोविड के डेल्टा वैरिएंट ने बड़ी तबाही मचाई है। इसका सबसे अधिक असर सांस पर था। इसी से आक्सीजन लेवल नीचे गया। अब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन
Rapid drop in oxygen levels due to transition to the delta variant
कोरोना का कहर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कोरोना की तीसरी लहर के संबंध में आईएमए के बैनर तले आयोजित वेबिनार में बताया गया कि दूसरी लहर में कोविड के डेल्टा वैरिएंट ने बड़ी तबाही मचाई है। इसका सबसे अधिक असर सांस पर था। इसी से आक्सीजन लेवल नीचे गया। अब तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में लोग बचाव के लिए कोविड गाइडलाइन के लिहाज से अपने तौर-तरीकों में बदलाव लाएं। कोरोना की दूसरी लहर से बाहर आ गए हैं लेकिन अभी चार महीने तक खुद को संक्रमण से बचाना है। मुख्य वक्ता कन्नौज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि लोग अपने बच्चों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएं।
विज्ञापन


बाहर निकलें तो भीड़ से दूर रहें। एक निजी दवा कंपनी ने बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल पूरा कर लिया है। कोवाक्सिन का भी ट्रायल शुरू हो गया है। एक महीने के अंदर बच्चों की वैक्सीन आने की संभावना है। 12 से 18 साल उम्र के बीच के बच्चों को वैक्सीनेशन की अनुमति मिल सकती है। मुख्य अतिथि आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कटियार थे। इस मौके पर आईएमए की नगर शाखा की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा, सचिव डॉ. दिनेश सिंह सचान, डॉ, अर्चना भदौरिया, डॉ. विकास मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed