फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raped a girl by giving her intoxicating substance in cold drink, made pornographic video

Kanpur News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया

Sat, 29 Mar 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Raped a girl by giving her intoxicating substance in cold drink, made pornographic video
कानपुर। चकेरी में युवक ने प्रेमजाल में फंसा कर अप्रैल 2020 में युवती को अपने घर बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। अहिरवां निवासी युवती के अनुसार, शुभम उर्फ शिवम उर्फ निंबू चौरसिया ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


उस दाैरान वह नाबालिग थी। जब इसकी शिकायत करने की बात कही तो शादी कर लेने की बात कहकर शांत करा दिया। इसके बाद से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाया तो अनुसूचित जाति का होने की बात कह किनारा कर लिया। धमकी दी कि अगर शिकायत की तो परिवार के सभी लोगों को जान से मार देंगे। इसके बाद 19 मार्च 2025 को दुकान जाते समय भाई को गोली मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से की। चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, एससीएसटी, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed