{"_id":"5adcb40a4f1c1b58098b5dce","slug":"rape-with-younger-brother-s-wife-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रिश्ते हुए शर्मसार', छोटे भाई की पत्नी को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रिश्ते हुए शर्मसार', छोटे भाई की पत्नी को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 23 Apr 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
यूपी के उन्नाव जिले में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। गांव निवासी जेठ ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद महिला ने कोतवाली जाकर पुलिस को जेठ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अपने घर में अकेली थी। उसका पति घर से बाहर किसी काम से गया था। महिला को अकेला पाकर उसका जेठ अनिल कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसे जमकर मारापीटा। फिर धमकी देते हुए कमरे से निकल गया।

घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली में पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन