{"_id":"57f1579c4f1c1b90745776cf","slug":"rape-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशाेरी से रेप करने के बाद खेत में तड़पता छाेड़ भागे दरिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशाेरी से रेप करने के बाद खेत में तड़पता छाेड़ भागे दरिंदे
टीम डिजिटल, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
रेप करने के बाद तड़पता छाेड़ भागे थे दरिंदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम गांव के ही एक युवक ने 17 साल की किशोरी को खेतों में खींचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के घर पर मामले की जानकारी देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
सहायल थाना क्षेत्र निवासी किशोरी शाम को घर जा रही थी। उसी समय गांव के युवक ने उसे बाजरे के खेत में खींच लिया। युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना बताई। इस पर आरोपी ने किशोरी के घर जाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।