फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rape of a six month old innocent child, Uncle did evil to his niece, shot in the leg in the Police encounter

छह माह की मासूम से दुष्कर्म: चाचा ने किया भतीजी से कुकृत्य, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sat, 21 Oct 2023 10:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

Hamirpur News: मुस्करा इंस्पेक्टर बृजमोहन ने बताया कि सगे चाचा ने छह माह की बालिका के गुप्तांग में उंगली डालकर गंदी हरकत की।  अधिक ब्लीडिंग होने के कारण मासूम की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
Rape of a six month old innocent child, Uncle did evil to his niece, shot in the leg in the Police encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह की बालिका से सगे चाचा के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इसमें पीड़िता की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल गई थी। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना  क्षेत्र के एक गांव में शाम चार बजे के बाद एक छह माह की बालिका घर के आंगन में खेल रही थी। जिसे उसका चाचा अखिलेश अपने साथ ले गया और उसके गुप्तांग में उंगली डाल गंदी हरकत की। मासूम के अधिक ब्लड निकलने पर आरोपी उसे आंगन में छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया
पीड़िता का पिता उसे मुस्करा सीएचसी ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। मुस्करा इंस्पेक्टर बृजमोहन ने बताया कि सगे चाचा ने छह माह की बालिका के गुप्तांग में उंगली डालकर गंदी हरकत की। 



अधिक ब्लीडिंग के कारण मासूम की हालत नाजुक
अधिक ब्लीडिंग होने के कारण मासूम की हालत नाजुक है। बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed