फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape of a minor sleeping on the terrace, misdeed by stuffing a cloth in her mouth, report filed

Kanpur Dehat: छत पर सो रही नाबालिग से दुष्कर्म, मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया कुकृत्य, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 04 Jun 2023 02:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 04 Jun 2023 02:34 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर की छत पर लेटी किशोरी को दबोचकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
Rape of a minor sleeping on the terrace, misdeed by stuffing a cloth in her mouth, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर के एक गांव में शुक्रवार देर रात घर की छत पर सो रही नाबालिग से गांव के ही युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। शनिवार की सुबह परिजन पीड़ित को लेकर अकबरपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी किसान ने बताया कि शुक्रवार की रात बेटी (16) भाइयों व अन्य परिजनों के साथ मकान की छत पर सो रही थी। इस दौरान गांव का निर्मल सिंह देर रात करीब दो बजे दीवार के सहारे मकान की छत पर पहुंच गया। उसने चारपाई पर सो रही बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठाकर छत के पीछे ले गया।
विज्ञापन

यहां उससे दुष्कर्म किया। देर रात घर के बाहर बंधी भैंस छूट जाने पर परिजन जागे, तो बेटी चारपाई से गायब मिली। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद बेटी घर लौटी और परिजनों को आप बीती सुनाई। कहा कि निर्मल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर उसे व परिवार के अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बोले- आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कारवाई होगी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed