फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape convict gets 10 years imprisonment

Kanpur News: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद

Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rape convict gets 10 years imprisonment
कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब आठ साल पहले शौंच को गई महिला के साथ उसी गांव के युवक ने खेत में दबोचकर तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म किया था। गुरुवार को मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद एफटीसी प्रथम की अदालत ने आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए उसे 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला दस सितंबर 2016 को शौच के लिए खेतों पर गई थी। जहां पहले से खेत में मौजूद गांव के ही गोविंद ने उसको अकेला देखकर तमंचा के बल पर जबरन दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गोविंद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया था। इसके साथ ही आरोप पत्र अदालत में पेश किए थे।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई अपर जिला जज/एफटीसी प्रथम सुरेंद्र सिंह की अदालत में चल रही थी। गुरुवार को अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी गोविंद को दोषसिद्ध करते हुए उसे 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर दस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इसके साथ ही अर्थदंड की राशि पीड़िता को दिए जाने और अर्थदंड अदा नहीं करने पर दोषी को दस माह के अतिरिक्त कारावास का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed