Kannauj Crime: सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या, अब परिजनों को मिल रही है धमकी, मिलेगी सुरक्षा
Kannauj News: तालग्राम थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतका के परिजनों को धमकी मिल रही है। इस संदर्भ में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने परिजनों से मुलाकात की है।
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में इसी महीने चार मई को चचेरी बहन की शादी से गायब सात वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को जेल भेज दिया था। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने बिटिया के परिजनों से मुलाकात की।
साथ ही, धमकी मिलने की शिकायत पर थाना प्रभारी से सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी थाना तालग्राम एक गांव पहुंचे। जहां सात वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म और दरिंदगी कर हत्या कर दी गई थी।
सात मई को शव गांव से कुछ दूरी पर मक्का के खेत में बरामद हुआ था। बिटिया के परिजनों से मुलाकात की और मामले से संबंधित जानकारी की। दरिंदगी की शिकार बिटिया के बाबा और पिता ने धमकी मिले की शिकायत की। जिस पर थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल से सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जेल भेजे गए सुभाष उर्फ मुनीम के खिलाफ जल्द आरोप पत्र न्यायालय पेश करने की हिदायत दी है। गांव के प्रधान और बीडीओ को आर्थिक सहायता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद फर्रुखाबाद चले गए। इस मौके पर सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी और बीडीओ गिरिशचंद्र भी मौजूद रहे।