फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape accused Nawab Singh filed nomination for Bar Association elections

Kanpur News: दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह ने बार एसोसिएशन चुनाव में भरा पर्चा

Tue, 07 Jan 2025 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rape accused Nawab Singh filed nomination for Bar Association elections
कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कन्नौज बार एसोसिएशन चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नामांकन कराया है। जेल अधीक्षक दावा कर रहे वकील पीयूष की पूर्व ब्लाक प्रमुख से मुलाकात हुई और उनके पास चुनाव से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं थे। बार एसोसिएशन का चुनाव 18 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव अड़ंगापुर निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में 12 अगस्त को जेल भेज दिया गया था। नवाब व उनके भाई नीलू सहित तीन के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिलाधिकारी के आदेश पर नवाब व उनके परिजनों का 17 करोड़ कीमत का होटल व स्कूल कुर्क किया गया था। नवाब सिंह यादव पेशे से वकील भी है। बार एसोसिएशन का 18 जनवरी को चुनाव होना है। सोमवार को जेल से नवाब सिंह यादव की ओर से बार एसोसिएशन के चुनाव में कनिष्ठ सहायक का नामांकन कराया गया है। जिला जेल के अधीक्षक अकरम खान ने बताया कि सोमवार को उनके अधिकृत वकील पीयूष मुलाकात करने के लिए आए थे। उनके पास में चुनाव से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं थे। वह एक मुकदमे के संबंध में बात करने के लिए आए थे। वहीं, चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल द्विवेदी ने बताया कि नवाब सिंह यादव ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष (प्रथम) पद के लिए जेल से नामांकन दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद 18 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed